मध्यप्रदेश:रीवा की वायरल भयावह वीडियो जो आपकी रूह कंपा देगी,विवश कर देगी आपको सोचने पर की आज भी हैवान जिंदा है...
मध्यप्रदेश:रीवा कि ये भयावह वीडियो आपकी रूह कंपा देगा, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, राष्ट्रीय महिला आयोग, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री इत्यादि की चुप्पी भी नही तुड़वा सकता,रीवा में दो महिलाओं ममता और पुष्पा को निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने जिंदा जमीन में गाड़ा.. हैवानियत की सभी हदे हुई पार :शिव विशाल की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
Author: Shiv Vishal
Updated-22 July 2024
जिंदा गाड़ दिया, ट्रक से डालते रहे मिट्टी, दिल दहला देगा , रूह तक कंपा देने वाली हैवानियत
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं जब दो महिलाओं को जिंदा सड़क में गाड़ने की कोशिश हुई, बताया जा रहा है जिन दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश हुई, असल में वे इस जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध कर रही थीं, उनका दावा था कि वो जमीन उनकी है और ऐसे में वहां पर कोई दूसरा सड़क निर्माण नहीं कर सकता। लेकिन उस बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष ने कुछ दबंगों को बुलाया और महिलाओं की बेरहमी से पिटाई करवाई और उसके बाद उन पर मिट्टी डालकर जिंदा जमीन में गाड़ने की कोशिश हुई।
वीडियो में क्या दिख रहा है?
काफी देर बाद स्थानीय लोगों की मदद की वजह से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी भी और देर हो जाती तो महिलाओं को बचाना मुश्किल हो जाता।
जो वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है, उसमें साफ दिख रहा है कि दोनों महिलाएं चिल्ला रही हैं और दूसरे लोग उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या लिया गया एक्शन ?
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रीवा की घटना पर डीआईजी रीवा साकेत प्रकाश पांडे ने तो कहा है कि एक जमीन का विवाद था और दो परिवारों के बीच में लंबे समय से संघर्ष चल रहा था।
हमारा सवाल है कि ऐसी हैवानियत की सज़ा क्या है मध्यप्रदेश सरकार, महिला विकास मंत्री का अब तक कोई रिएक्शन नही आया है एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शशक्तिकरण की बात करते है वही मध्यप्रदेश के रीवा की घटना को हैवानियत, दरिंदगी क्या नाम दिया जा सकता है।
कांग्रेस ने X पर भाजपा पर निशाना साधा कहा?
अब जब से यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, कांग्रेस ने भी जमकर निशाना साधा है। एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है कि "यह बीजेपी के 20 साल के कुशासन का नतीजा है कि हर जिले में अब गुंडे पनप रहे हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने इस घटना को मार्मिक और शर्मनाक बता दिया है।" वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोग भी इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध रह गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सबसे सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।
Bhopal Congress on X
"The result of 20 years of misgovernance by BJP is that goons have flourished in every district.
This viral video is from village Mangava in Rewa district of Madhya Pradesh, in which women were forced to commit murder by some goons.
And an attempt was made to take his life.
Madhya Pradesh is anyway 0 regarding women's safety and this incident is extremely touching and shameful."
https://twitter.com/Bhopalinc/status/1814973646781522082?s=19


