मुंबई में पति के साथ फोटो खिंचवाते समय महिला हाई टाइड में लहर में बह गई
मुम्बई: नितिन रॉय / डेस्क
वायरल वीडियो
ऐसा कहा जाता है कि कभी भी आग, हवा और पानी से नहीं खेलना चाहिए क्योंकि यह घातक हो सकता है. कभी वीडियो तो कभी फोन से सेल्फी के चक्कर में कई बार लोगों की जान जा चुकी है, हाल ही में वायरल हुए एक खौफनाक वीडियो को देखकर यही समझ आता है।
बीच की चट्टान पर फोटो खिंचवा रहा था कपल, समुद्र की लहरों में बहा… वीडियो हुआ वायरल
मुम्बई: वीकेंड पर लोग मौज-मस्ती के लिए बाहर जाते हैं। मुंबई के बीच पर वीकेंड पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। कई समुद्र के किनारे फोटो और वीडियो खिंचवाते हैं। कई तो जान जोखिम में के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। कई दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती हैं। मुंबई के बांद्रा में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कपल अपने बच्चों के साथ वीकेंड पर मौज मस्ती के लिए बांद्रा के बैंडस्टैंड गया था। समुद्र के किनारे रखे बड़े से पत्थर पर बैठकर यह कपल वीडियो बनवा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज लहर में कपल बह गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। वीडियो में बच्चे मम्मी-मम्मी चीखते सुनाई दे रहे हैं। लोग वीडियो बना रहे हैं और कपल पानी में बह गया।
कपल का पानी में डूबने वाला वीडियो सुर्खियाँ बटोर रहा है। मुंबई के बैंडस्टैंड में अरब सागर में लहर उन्हें बहा ले गई। इस घटना का वीडियो हर किसी को झकझोर रहा है।
तीन बच्चों और पति के साथ गई थी पिकनिक पर
पुलिस ने बताया कि महिला का नाम ज्योति सोनार(32 वर्ष) था। वह मुंबई के गौतम नगर के रबाले की रहने वाली थी। वह अपने पति मुकेश सोनार(35 वर्ष) और तीन बच्चों के साथ बांद्रा के बैंडस्टैंड पर पिकनिक मनाने गई थी। मुकेश एक प्राइवेट कंपनी में तकनीशन हैं।
वही मुकेश के अनुसार परिवार पिकनिक मनाने गया था
मुकेश के अनुसार, उनकी पत्नी ज्योति और उनकी 12 साल की बेटी और छह और आठ साल के बेटे अक्सर पिकनिक पर जाते थे और बच्चे इन सैर-सपाटे का इंतजार करते थे। यह तय करने के बाद कि वे कहां जाएंगे, परिवार ने उस दिन के लिए मुकेश के एक दोस्त से एक ऑटो किराए पर लिया। रविवार को परिवार ने जुहू चौपाटी जाने का फैसला किया था, हालाँकि, उच्च ज्वार के कारण, समुद्र तट पर प्रवेश प्रतिबंध था और परिवार ने भेलपुरी केंद्र में दोपहर का भोजन किया और बांद्रा की ओर चल दिया। यहां तस्वीरें लेने के दौरान ये खतरनाक हादसा हुआ।
चट्टान पर बैठकर खिंचवा रहे थे
ज्योति सोनार और उनके पति तस्वीरें लेने के लिए पानी के किनारे एक चट्टान पर चढ़े। पीछे से समुद्र की लहरें आ रही थीं। उनके बच्चे वीडियो और तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। अचानक तेज ऊंची लहर आई औत दोनों समुद्र में बह गए। वहां चीख-पुकार मच गई।
बांद्रा के बैंडस्टैंड का है वीडियो
https://youtu.be/7HrIu0HaFIw
वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक शख्स कह रहा था बाहर आ जाओ, बहुत देर से सुन रहे थे कपल ,वहीं कपल के बच्चे मम्मी-मम्मी चीखते सुनाई दे रहे हैं। बच्चों की चीखों में छिपा दर्द दिल दहला देने वाला है। पति के साथ में आई साड़ी, बह गई ज्योति
हालांकि महिला के पति मुकेश को बचा लिया गया लेकिन ज्योति पानी में बह गई। मुकेश ने बताया कि उसने ज्योति को बचाने की कोशिश की। उसका हाथ पकड़ा लेकिन हाथ फिसल गया, उसके हाथ में ज्योति की साड़ी आई वह साड़ी पकड़कर खींचने लगा लेकिन उसके हाथ में साड़ी आ गई और ज्योति बह गई, तब तक एक शख्स ने मुकेश को पानी के बाहर खींच लिया और उसकी जान बच गई।
1 महीने में 5 डूबे
इस घटना ने विशेष रूप से उच्च ज्वार के दौरान समुद्र में तस्वीरों के लिए घातक क्षेत्रों के पास जाने के खतरों को उजागर किया है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने लोगों से जोखिमों के प्रति सचेत रहने और ज्वार अधिक होने पर पानी से दूर रहने का आग्रह किया है। बांद्रा के बीच में इस तरह एक महीने में 5 लोगों के डूबने की घटनाएं हुई हैं।
इसी बीच खबर सामने आई है कि मुबंई में रविवार, 16 जुलाई की सुबह 5 लड़के मलाड में मार्वे बीच पर नहाने गए थे, जिनकी उम्र 12-16 साल बताई जा रही है। पांचो लड़कों को समुद्र की लहरों ने अपनी चपेट में लिया है। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों को बचा लिया गया जबकि तीन अभी भी लापता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा जीतेंद्र हरिजन (16) और अंकुश भरत शिवारे (13) को बचा लिया गया है, जबकि शुभम राजकुमार जायसवाल (12), निखिल साजिद कायमकुर (13), अजय जीतेंद्र हरिजन (12) अभी लापता हैं।


