वाराणसी में कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाला 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया थाने की पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र बनाकर तस्करी में मदद करने वाले अभियुक्त विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शैली ट्रेडर्स रांची के मुख्य आरोपी को अपनी फर्म श्यामभवी फार्मा का फर्जी सर्टिफिकेट दिया था।

वाराणसी में कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाला 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

                        INDIA NEWS REPORT 

कुलदीप बरनवाल 

वाराणसी में कोडीन कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश, फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र बनाने वाला गिरफ्तार

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस आयुक्त के निर्देशन, डीसीपी वरुणा जोन, एडीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन तथा एसीपी रोहनिया के पर्यवेक्षण में थाना रोहनिया पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 343/2025 धारा 8/21/25/29 NDPS एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS की विवेचना के दौरान सीडीआर व अन्य साक्ष्यों के संकलन में अभियुक्त की भूमिका प्रकाश में आई।

 पूछताछ के लिए लाए गए अभियुक्त विकास सिंह पुत्र स्व. ताराचन्द्र, निवासी ए-9/61ए कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी (उम्र 62 वर्ष) को साक्ष्यों के आधार पर संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 04.10.2026 को दोपहर 12:40 बजे उसके निवास से नियमानुसार हिरासत में लिया गया।

 फर्जी प्रमाणपत्र से हुई तस्करी जांच में सामने आया कि अभियुक्त विकास सिंह ने शैली ट्रेडर्स, रांची के मुख्य अभियुक्त शुभम जायसवाल को अपनी फर्म श्यामभवी फार्मा में दो वर्ष कार्य करने का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया था, जबकि वह व्यक्ति कभी उसकी फर्म में कार्यरत ही नहीं रहा। इसी कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर शुभम जायसवाल ने शैली ट्रेडर्स का कम्पीटेन्ट पर्सन बनकर अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर भारी मात्रा में फेन्साडिल कफ सिरप की तस्करी कर अवैध धनार्जन किया।