गरीबी का टिकट, भूख का सफर... ट्रेन में पिता के साथ नमक-रोटी खाती 5 साल की बच्ची का वीडियो देख रो पड़ा सोशल मीडिया , मन में उठे कई सवाल क्या हम ..??

ट्रेन में पिता-बेटी के नमक-रोटी खाने का वीडियो वायरल, 5 साल की बच्ची की थाली में न सब्जी न दाल। गरीबी की इस हकीकत ने सोशल मीडिया पर हर आंख नम कर दी।

डेस्क । ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर कई तरह के लोग नजर आते हैं। कोई अपने परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए सफर का आनंद लेता है, तो कोई फोन में व्यस्त रहता है। लेकिन कभी-कभी सफर के दौरान कुछ ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जो इंसान को अंदर तक सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

ऐसा ही एक दृश्य उस समय सामने आया, जब एक पिता अपनी छोटी सी बच्ची के साथ ट्रेन में बैठकर नमक और रोटी खाता नजर आया। वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल बो गयी है लोग इसे देखकर कई सवाल कर रहे है।

जरा सोचिए, जिस उम्र में एक बच्ची को अच्छे-अच्छे पकवान खाने, दूध पीने और अपनी पसंद की चीजों के लिए जिद करने का मन करता है, उस उम्र में उसे नमक और रोटी से अपना पेट भरना पड़ रहा है। उसके पिता भी शायद चाहते होंगे कि वह अपनी बेटी को अच्छा खाना खिला सकें, लेकिन हालात ने उन्हें इतनी भी गुंजाइश नहीं दी कि वे रोटी के साथ थोड़ी सी सब्जी का इंतजाम कर सकें।

न सब्जी, न कोई पकवान, सिर्फ नमक और रोटी… यह वीडियो सिर्फ एक पिता और उसकी बेटी की कहानी नहीं है, बल्कि उन हजारों परिवारों की हकीकत को सामने लाती है, जो आज भी गरीबी के बीच अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।

सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से होती है कि एक पिता अपनी बच्ची की जरूरतों को पूरा करने के लिए कितनी मेहनत करता होगा। उसके मन में भी अपनी बेटी को बेहतर जिंदगी देने के सपने होंगे, लेकिन गरीबी कई बार इंसान की मेहनत और उसके सपनों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो जाती है।

यहां सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि पिता और बेटी नमक-रोटी क्यों खा रहे हैं। असली सवाल यह है कि आज भी कितने परिवार ऐसे हैं, जिनके लिए भरपेट भोजन करना एक सपना बना हुआ है। आखिर कब ऐसा समय आएगा, जब हर बच्चे को पौष्टिक खाना और हर परिवार को सम्मान के साथ जीने का मौका मिलेगा?