26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, JP नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में खत्म हुई भूख हड़ताल

देश में हिंसा और 65 सांसदों के अनुरोध के बाद लिया फैसला। PM मोदी ने भी सोनम के स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना, पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान, पीएम मोदी के सन्देश के बाद खत्म हुआ अनशन

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, JP नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में खत्म हुई भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक ने 26वें दिन मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा,

INDIA NEWS REPORT

BIG BREAKING NEWS

नई दिल्ली। जलवायु कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक ने NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर CJP के साथ समर्थन में 26 दिन बाद गुरुवार देर रात अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लद्दाख की Apex Body के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अनशन तोड़ा।

सोनम वांगचुक ने X पर जानकारी देते हुए लिखा, _"Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break the fast."_

उन्होंने आगे कहा कि _"This was done after long negotiations on various conditions and in view of possible violence in the country. I will explain the conditions in detail in a separate video very soon."_

(अभी केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के 65 सांसद मुझसे मिलने आए थे या उन्होंने मुझे अनशन तोड़ने के लिए चिट्ठी पर साइन किए थे। यह अलग-अलग शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए किया गया था। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने के बारे में बहुत सावधान रहें।

 https://x.com/Wangchuk66/status/2080380336630800427?s=19)

यानी विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। शर्तों की पूरी डिटेल वो जल्द वीडियो में बताएंगे।

PM मोदी ने दी स्वास्थ्य की शुभकामनाएं

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। PM ने कहा, _"मैं सोनम जी से गुज़ारिश करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपना रूटीन फॉलो करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न वापस पाएं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी हमेशा स्वस्थ रहें।"_

वीडियो संदेश में PM मोदी ने NEET पेपर लीक को "दर्दनाक स्थिति" बताते हुए कहा कि सरकार इसके खिलाफ और सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन और कठोर सजा के प्रावधान वाला बिल लाने का भी ऐलान किया।

CJP ने जताई राहत

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक *अभिजीत दिपके* ने सोनम के अनशन खत्म करने पर राहत जताई। उन्होंने कहा, _"हमें राहत और शुक्रगुजार हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सर, आपकी ज़बरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए धन्यवाद। अपनी जान जोखिम में डालकर, आपने पूरे देश की चेतना जगाई है। कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।"_

प्रमुख बिंदु:

- 26 दिन बाद खत्म हुआ अनशन* - JP नड्डा, जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में

- 65 सांसदों ने की थी अपील - विभिन्न दलों के सांसदों ने चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया था

- शर्तों पर बनी सहमति - डिटेल जल्द वीडियो में आएगी

- PM का फोकस - पेपर लीक पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट, बिल शुक्रवार को कैबिनेट में

सोर्स:

https://x.com/Wangchuk66/status/2080380336630800427?s=19