श्री गुरूशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडार व चिकित्सा शिविर का आयोजन

श्री गुरूशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडार व चिकित्सा शिविर का आयोजन
श्री गुरूशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडार व चिकित्सा शिविर का आयोजन

अनुराग पाण्डेय

 आज दिनांक 24 दिसम्बर 2023 रविवार को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी का शुभ 136 वाँ जन्म महोत्सव परम पूज्यपाद श्री श्री आचार्य देव के आशीर्वाद से दिनांकः 24 दिसम्बर 2023 (रविवार) को 'चौरसिया लॉन', महमूरगंज, वाराणसी में सुसमपन्न हुआ।

 इसके साथ ही, "श्री गुरूशरण सेवा ट्रस्ट' का वार्षिक आअधिवेशन भी समपन्न हुआ। ट्रस्ट ने निेःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जिसमें वरिष्ठ चिक्ित्सकों द्वारा ईलाज एवं दवाई का वितरण निःशुल्क किया गया। शिविर का संचालन मुख्य ट्रस्टी डा.आर.के. बक्शी जी (हहडी एवं नस रोग विशेषज्ञ) ने किया। अन्य चिकित्सकों में डा. अमित सेनगुप्ता जी (कार्डियो लॉजिस्ट) और डा. के. पी. सेनगुप्ता जी (जनरल फिजिशियन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 ट्स्ट के पदाधिकारियों में श्री रंजन चटर्जी, श्री रामकृष्ण, श्री मनोज कुमार शर्मा, श्री मृत्युंजय चक्रवर्ती, कुमार सिद्धार्थ चक्रर्ती आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिवेशन का समापन मुख्य ट्स्टी एवं अध्यक्ष डा. आर.के. बक्शी जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। इस महापुण्य अनुष्ठान के अवसर पर देश-विदेश से अनेकों भक्तजनों का समागम हुआ और श्री श्री ठाकुर जी के दिव्य जीवन एवं उनके जीवनदर्शन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। महोत्सव का शुभारम्भ वेद मांगलिकी प्रार्थना से हुआ जिसके पश्चात कई सभा व सम्मेलन हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान भव्य भण्डारा अनवरत चलता रहा।