प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे पर गंगा आरती के समय रामजन्म योगी ने बजाया बिना रुके 2:40 सेकंड तक शंख
मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुँच कर किसानों को दी सौगात,बाबा विश्वनाथ धाम दर्शन पूजन कर गंगा आरती में पहुंचे,गंगा आरती के समय रामजन्म योगी ने बिनारुके 2 मिनट 40 सेकंड तक शंखनाद कर सबको मोहित कर दिया ,वीडियो हुई वायरल:डेस्क चन्दन कुमार
INDIA NEWS REPORT
डेस्क:चन्दन कुमार
वाराणसी:उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए उसके बाद में पीएम मोदी गंगा आरती के दौरान उपस्थित रहे।
इस गंगा आरती के दौरान शंख बजाने वाले रामजनम योगी की जमकर चर्चा हो रही है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने 2 मिनट 40 सेकेंड तक शंखनाद किया और उसके बाद हर हर महादेव कह कर शंखनाद संपन्न किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शंखनाद शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुछ बात की और फिर मुस्कुराने लगे शंखनाद संपन्न होने के बाद पीएम मोदी ने ताली भी बजाई।
एएनआई की एक्स पर पोस्ट पर वीडियो में देखा जा सकता है-
https://twitter.com/ANI/status/1803065916881588260?s=19
षोडशोपचार’ विधि से पूजन अर्चन
काशी विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले, मोदी ने मेहंदीगंज में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए।मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच ‘षोडशोपचार’ विधि से पूजन अर्चन कराया. मंदिर में, प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखी ये बात
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘काशी विश्वनाथ मंदिर में भारत की प्रगति और 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की. महादेव का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे और सभी सुखी और स्वस्थ रहें"
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘काशी में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर मन को असीम संतोष मिला. बाबा से सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. जय बाबा विश्वनाथ!’’


