कोरौत में चौरा माता का भव्य वार्षिक श्रृंगार, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हुए शामिल
,वाराणसी से जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी:कोरौत में चौरा माता का भव्य वार्षिक श्रृंगार एवं बिरहा का विराट दंगल व विशाल भंडारा का मंगलवार को अयोजन किया गया।
जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार दुर्जन यादव वाराणसी और गायिका कविता यादव अपनी कला का प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों के बीच जमकर मुकाबला हुआ।
मुख्य अतिथि रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री मनोज राय धूपचंडी, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, लक्कड़ पहलवान, संजय यादव प्रमुख जी, सपा नेता मोदी यादव, सामाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरदेव यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश सिंह, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, पूर्व प्रधान राजनाथ यादव, लक्ष्मी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर संजय यादव, वर्तमान प्रधान कमला यादव, प्रधान कमलेश गौड़, पूर्व प्रधान सुशील यादव, सुभाष यादव उर्फ लारा समेत क्षेत्र की सम्मानित जनता शामिल रही।
वहीं सभी कलाकारों व मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही। दोनों कलाकारों में अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया।


