Delhi News: CJP Tiranga Yatra से पहले Connaught Place में हाई अलर्ट, Central Park 16-17 अक्टूबर को बंद, DCP बोलीं- धारा 163 लागू
Delhi News: CJP की 'लेहरा दो तिरंगा' यात्रा से पहले Connaught Place में हाई अलर्ट, NDMC ने Central Park 16-17 अक्टूबर को बंद किया, DCP PRO नेहा यादव ने कहा- धारा 163 BNSS लागू, भीड़ न जुटे।
डेस्क । नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कल 16 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP की ‘लेहरा दो तिरंगा’ यात्रा से पहले Connaught Place में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। NDMC ने Central Park को 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद करने का नोटिस जारी किया है।
दिल्ली पुलिस की PRO DCP नेहा यादव ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि Connaught Place और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने दो साथियों की तिहाड़ जेल भेजे जाने के विरोध में कल शाम 5 बजे Central Park में तिरंगे के साथ जुटने की अपील की है।
DCP नेहा यादव ने कहा, "CJP ने सोशल मीडिया पर लोगों से तिरंगा लेकर पार्क में इकट्ठा होने की अपील की है। मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए धारा 163 लागू की गई है। NDMC ने पत्र लिखकर पार्क बंद होने की जानकारी दी है और सुरक्षा के इंतजाम की मांग की है। वहीं CP के व्यापारिक संगठनों ने भी दुकानों की सुरक्षा की मांग की है।"
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि धारा 163 का उल्लंघन कर किसी भी गैरकानूनी जमावड़े में शामिल न हों। हालांकि राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के लिए 11 लोगों के छोटे समूह को उपयुक्त जगह पर अनुमति दी जा सकती है। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।


