वाराणसी: रोहनिया विधानसभा 387 से आजाद अधिकार सेना ने नरोत्तमपुर डाफी निवासी सुशील कुमार सिंह को बनाया प्रत्याशी

वाराणसी की रोहनिया विधानसभा से आजाद अधिकार सेना ने नरोत्तमपुर डाफी निवासी सुशील कुमार सिंह को 2027 के लिए प्रत्याशी घोषित किया।

वाराणसी: रोहनिया विधानसभा 387 से आजाद अधिकार सेना ने नरोत्तमपुर डाफी निवासी सुशील कुमार सिंह को बनाया प्रत्याशी
रोहनिया विधानसभा से आजाद अधिकार सेना ने सुशील कुमार सिंह को 2027 के लिए प्रत्याशी घोषित किया।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने वाराणसी की 387-रोहनिया विधानसभा से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने नरोत्तमपुर, डाफी, वाराणसी निवासी सुशील कुमार सिंह को रोहनिया विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सुशील कुमार सिंह पेशे से बीमा अभिकर्ता हैं तथा लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में नरोत्तमपुर-डाफी क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे आजाद अधिकार सेना के बैनर तले अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष तथा आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष के अपने संकल्प के साथ 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।