संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आज आंदोलन के 399 वें दिन भी बनारस के बिजली कर्मियों ने प्रदेश भर की ही भांति बनारस में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।
निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में आंदोलन के 400 दिन पूरे होने पर 01 जनवरी को बिजली कर्मी काली पट्टी बांध कर "विरोध दिवस" मनाएंगे: प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी-जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी-जयचन्द
वाराणसी-31दिसम्बर 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में आज लगातार चल रहे आंदोलन के 399 वें दिन भी बनारस के बिजली कर्मियों ने प्रदेश भर की ही भांति बनारस में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।
वक्ताओ ने बताया कि आंदोलन के 400 दिन पूरा होने पर साल के पहले दिन 01 जनवरी को प्रदेशभर की ही भांति बनारस के बिजली कर्मी भी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर"विरोध दिवस" मनाएंगे।
वक्ताओ ने बताया कि "विरोध दिवस" के दौरान समस्त ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता पूरे दिन दाहिने बाजू पर काली पट्टी बंधेंगे और भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत जनपदों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
संघर्ष समिति ने पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन से कहा है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी ने विधानसभा में वक्तव्य दिया है कि निजीकरण का कोई निर्णय नहीं है तब पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन को इसे झूठी प्रतिष्ठा की जिद बनाना छोड़कर निजीकरण की सारी प्रक्रिया तत्काल निरस्त कर देना चाहिए जिससे आने वाले नये साल में ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ वातावरण बन सके।
संघर्ष समिति ने बताया पॉवर कारपोरेशन प्रबन्धन ने कि निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों का लगातार उत्पीड़न किया है जिससे बिजली कर्मियों में भारी गुस्सा व्याप्त है। बिजली कर्मी आंदोलन के चलते उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होने दे रहे हैं। आगे भी आंदोलन के दौरान उपभोक्ताओं को साथ लेकर ही आंदोलन चलाया जाएगा।
संघर्ष समिति ने कहा कि पॉवर कारपोरेशन प्रबन्धन के मन में बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का यदि जरा सा भी भाव है तो निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाय जिससे बिजली कर्मी पूर्ण मनोयोग के साथ बिजली व्यवस्था के सुधार में जुट सकें।
सभा को सर्वश्री ई0 अवधेश मिश्रा,ई0 मायाशंकर तिवारी,राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह,हेमन्त श्रीवास्तव, चंद्रशेखर कुमार,अभिषेक शुक्ला,आशुतोष पाण्डेय,गुलशन कुमार, जे0पी0 सिंह, आदि ने संबोधित किया।


