बीएचयू बाउंसरों की गुंडागर्दी पर कार्यवाही ना होने से क्षुब्धअमिताभ ठाकुर ने दी आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार ओंकार नाथ के मामले में लंका थाने में एफआईआर संख्या 370 में दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी नही हो रही कार्यवाही, बीएचयू में बाउंसरो की बढ़ती गुंडागर्दी से क्षुब्ध आज़ाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दी आंदोलन की चेतावनी:जगदीश शुक्ला की रिपोर्ट
जगदीश शुक्ला
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि 21 सितंबर 2023 को पत्रकार ओंकार नाथ के साथ बीएचयू के इमरजेंसी वार्ड में बाउंसरों द्वारा किए गए दुर्दांत अपराधिक हमले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है एफआईआर दर्ज करके भी , इसी प्रकार कल 25 सितंबर को पत्रकार प्रहलाद पांडे पर पुनः बीएचयू के बाउंसरों द्वारा किए गए अपराधिक हमले के मामले में अब तक थाना लंका में एफआईआर तक दर्ज नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत ही गंभीर है और शासन प्रशासन द्वारा इन बाउंसरों को खुला प्रश्रय दिए जाने की ओर इशारा करता है।
उन्होंने अविलंब इन दोनों मामलों में समस्त दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है और कहां कि यदि 28 सितंबर तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो आजाद अधिकार सेवा और वे स्वयं 29 सितंबर से बीएचयू इमरजेंसी वार्ड के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।


