MGKVP में भ्रष्टाचार मुक्त समाज पर सेमिनार, कुलपति ने कहा - युवा संकल्प लें तो खत्म होगा भ्रष्टाचार

MGKVP के समाजशास्त्र विभाग में भ्रष्टाचार मुक्त समाज पर सेमिनार, कुलपति प्रो. आनंद त्यागी और अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने रखे विचार।

MGKVP में भ्रष्टाचार मुक्त समाज पर सेमिनार, कुलपति ने कहा - युवा संकल्प लें तो खत्म होगा भ्रष्टाचार
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग में भ्रष्टाचार मुक्त समाज विषय पर सेमिनार का आयोजन, मुख्य अतिथि अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने कहा - भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए नैतिकता जरूरी।

जयचन्द । वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त समाज विषय पर एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दीपक कुमार, अभियोजन अधिकारी, वाराणसी थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कुलपति जी को पौधा एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत प्रो. भारती रस्तोगी ने किया।

अपने वक्तव्य में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सभी को स्तर पर प्रयास करना होगा। यदि हमारे युवा संकल्पित हो जाएंगे तो समाज से भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने भ्रष्टाचार के सामाजिक एवं कानूनी पक्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक के लिए बने विभिन्न अधिनियमों एवं सरकारी प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार ने सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। यदि हम जागरूक नहीं हुए तो भ्रष्टाचार दीमक की तरह समाज को खोखला कर देगा।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. राहुल गुप्ता ने सभी को भ्रष्टाचार से मुक्ति की शपथ दिलाई और डॉ. सौम्या यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर प्रो. रेखा, संकायाध्यक्ष समाज विज्ञान संकाय, मोहम्मद आरिफ, डॉ. जयप्रकाश यादव, प्रो. दया शंकर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शोध छात्र एवं स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।