Jhansi में बेजुबान से दरिंदगी! चूहे को जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होते ही 3 गिरफ्तार,एक फरार

Jhansi में बेजुबान चूहे को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल, ओरछा गेट कसाई मंडी के 4 युवकों पर BNS 325 में FIR, 3 गिरफ्तार एक फरार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

Jhansi में बेजुबान से दरिंदगी! चूहे को जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होते ही 3 गिरफ्तार,एक फरार
झांसी में चूहे के साथ बेरहमी :रस्सी से बांधकर जलाया,वीडियो बनाकर किया वायरल ,एफआईआर दर्ज

यूपी डेस्क । झांसी (UP)। उत्तर प्रदेश के झांसी से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओरछा गेट स्थित कसाई मंडी में चार युवकों ने एक बेजुबान चूहे को बेरहमी से जिंदा जला दिया।

47 सेकंड का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल 47 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि युवकों ने पहले चूहे को पिंजरे में पकड़ा, फिर उसे रस्सी से बांधकर लोहे के गेट पर लटकाया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था।

पुलिस का एक्शन - मुकदमा नं. 319/26

सीओ सिटी प्रिया सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया। इसके बाद शहर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 319/26 दर्ज किया गया। दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत केस दर्ज हुआ है।

किन पर FIR दर्ज हुई?

पुलिस ने चार युवकों को नामजद किया है - 1. जुनैद कुरैशी, 2. जीशान कुरैशी, 3. आसिफ कुरैशी और 4. शफीक कुरैशी। चारों आरोपी कसाई मंडी इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

3 गिरफ्तार, 1 फरार

कोतवाली थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों जुनैद, आशिफ और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चौथे आरोपी जीशान की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस बोली - वैधानिक कार्रवाई जारी

सीओ सिटी ने बताया कि प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पशु क्रूरता के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ चर्चा हो रही है।