लखनऊ में सपा का हंगामा: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में छोटे कद के कार्यकर्ता को गोद में उठा ले गए दारोगा, Video वायरल
लखनऊ हजरतगंज में समाजवादी पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दारोगा ने 2 फीट के कार्यकर्ता को गोद में उठाया, Video वायरल।
Desk । लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। समाजवादी युवजन सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लिए हुए थे, जिस पर लिखा था - 'गुस्से में है सारा देश, इस्तीफा दे दो ज्ञानेश!' और 'लोकतंत्र की हत्या है, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाते रहे।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में भरकर ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया। यह प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की 'संविधान और लोकतंत्र बचाओ' महारैली से जोड़कर देखा जा रहा है।
गोद में उठाकर ले गए दारोगा जी - Video वायरल
इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक 2 फीट के छोटे कद के अधेड़ कार्यकर्ता (नाम गणेश बताया जा रहा है) जोर-जोर से नारे लगा रहा था। जब पुलिस ने भीड़ को हटाना शुरू किया, तो एक दारोगा ने उसे बच्चे की तरह गोद में उठा लिया और दौड़ते हुए बस तक ले गया। बस में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने उसे कैच कर लिया। यह दृश्य देखते ही लोग हंस पड़े और वीडियो अब ट्रेंड कर रहा है।
???? Video देखें: दारोगा गोद में कैसे उठा ले गया - यहाँ क्लिक करें https://youtube.com/shorts/RO1pL3wO69k?si=ukupYzDBvmqS4gyp
क्या है पूरा मामला?
समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन का आरोप है कि वोटर लिस्ट के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में 35 करोड़ वोटों की चोरी हुई है। इसी के विरोध में चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सपा का कहना है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए CEC को इस्तीफा देना चाहिए।


