वाराणसी:अमरा गांव में गली में भारी जल भराव का वीडियो, कार्रवाई की मांग

वाराणसी:अमरा गांव में गली में भारी जल भराव का एक वीडियो जारी कर, आज़ाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग :जयचन्द

वाराणसी:अमरा गांव में गली में भारी जल भराव का वीडियो, कार्रवाई की मांग

जयचन्द

वाराणसी

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीएम वाराणसी को अमरा (गांव)मोहल्ला, रोहनिया क्षेत्र की एक गली में भारी जलभराव का एक 42 सेकंड का वीडियो भेजते हुए उस संबंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में अमिताभ ठाकुर ने जिलाधिकारी वाराणसी को लिखा है कि वीडियो में साफ है कि इस मौसम में भी सड़क पर पूरी तरह पानी भरा हुआ है और चारों तरफ गंदगी है।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो वाराणसी की जमीनी हकीकत को भी दर्शाता है।

अमिताभ ठाकुर ने डीएम से इस संबंध में तत्काल समुचित कार्रवाई करने तथा इस के लिए जिम्मेदार अफसरों के ऊपर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।