वाराणसी में बड़ी वारदात: सिपाही को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप, तीनों आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

वाराणसी के लंका के नरिया में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही अमित शुक्ला को लगी 3 गोली, BHU ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में भर्ती, कमिश्नर रातभर मौजूद, सर्च ऑपरेशन में राज विश्वकर्मा समेत तीन गिरफ्तार

वाराणसी में बड़ी वारदात: सिपाही को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप, तीनों आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
वाराणसी में बड़ी वारदात सिपाही को मारी गोली,3 मुठभेड़ में गिरफ्तार

जयचन्द । वाराणसी। सिपाही को मारी गोली, वाराणसी पुलिस में हड़कंप - काशी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायर झोंक दिया। घटना शुक्रवार देर रात काशी जोन के लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे की है, जहां असलहा तस्करों ने घेराबंदी कर रही टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में लंका थाने के कांस्टेबल अमित शुक्ला को पेट, पीठ और हाथ में 3 गोलियां लगी हैं। वारदात के बाद पूरे कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया।

हौसला बुलंद असलहा तस्कर - पुलिस के मुताबिक सुंदरपुर सब्जी मंडी के पीछे आशुतोष नगर कॉलोनी में अवैध असलहे की डील की सूचना पर लंका थाने की क्राइम टीम दबिश देने पहुंची थी। टीम ने बिना वायरलेस सादे में घेराबंदी की, तो तस्करों ने तमंचा निकालकर सीधे पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में सिपाही भर्ती अब - गोली लगते ही अमित जमीन पर गिर पड़े। साथी सिपाहियों ने तुरंत उन्हें ऑटो से BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि अमित मूल रूप से प्रयागराज के कर्नलगंज / करछना के रहने वाले हैं और 3 साल से लंका थाने में तैनात हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है लेकिन निगरानी में हैं।

कमिश्नर सहित सभी अधिकारी रात भर ट्रॉमा सेंटर में - सिपाही को गोली लगने की सूचना पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद रात 10 बजे BHU ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उनके साथ DCP काशी जोन गौरव बंसवाल, ADCP और लंका सर्किल के सभी अधिकारी रातभर अस्पताल में डटे रहे और हर अपडेट लेते रहे।

सर्च ऑपरेशन कर पहले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार - अपने साथी पर हमले के बाद पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। पहला एनकाउंटर नरिया के पास लोटूबीर मंदिर के पास रात 10:15 बजे हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राज विश्वकर्मा (21) पुत्र प्रदीप विश्वकर्मा निवासी गड़वा घाट, रमना को ललकारा। राज ने फायर किया, जवाब में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

दो अन्य को भी गिरफ्तार - राज से पूछताछ में दो और नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अंजनी झा और राजू तिवारी को हिरासत में लिया। दोनों ने बताया कि असलहा सामने घाट में छिपाया है। जब पुलिस बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तो दोनों ने छिपे तमंचे से पुलिस टीम पर फिर फायर कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। मौके से तीन अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं और तीनों को BHU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।