VARANASI BREAKING: वाराणसी के कोनिया क्षेत्र में मोमोज विक्रेता की सिलेंडर से कूचकर बेरहमी से हत्या, 3 हमलावर फरार
वाराणसी के आदमपुर कोनिया क्षेत्र में मोमोज विक्रेता अंकित राजभर की गैस सिलेंडर से कूचकर हत्या। 3 आरोपी फरार, एसीपी कोतवाली मौके पर, पुलिस जांच में जुटी।
BREAKING NEWS: वाराणसी | आदमपुर - कोनिया क्षेत्र
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया क्षेत्र में गैस सिलेंडर से सिर कूचकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जो मोमोज बेचने का काम करता था। मृतक की पहचान अंकित राजभर के रूप में हुई है।
विवाद के बाद सिलेंडर से हमला: जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे कोनिया क्षेत्र में अंकित की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
बहस इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने पास में रखे गैस सिलेंडर से अंकित के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
अस्पताल में मौत: स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने बेहद नाजुक हालत में उसे कबीरचौरा अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस कार्रवाई: आदमपुर थाना प्रभारी विमला मिश्रा के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँचे और छानबीन शुरू कर दी है।


