वाराणसी: जंसा थानांतर्गत धारकर परिवार की झोपड़ी जलाने और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के जन्सा थाना के दीनदासपुर पुलिस चौकी के पीछे गाँव मे धारकार परिवार की झोपड़ी मे आग लगाने के आरोपों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है ,डीजीपी को लिखा पत्र:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
-जगदीश शुक्ला
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी के जन्सा थाना के दीनदासपुर पुलिस चौकी के पीछे गाँव मे धारकार परिवार की झोपड़ी मे आग लगाने के आरोपों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
डीजीपी को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह उर्फ चंदर पर अपने साथियों के साथ मिलकर उस धारकर परिवार द्वारा बनाए गए बनाए जा रहे घर को गिराकर उनकी झोपड़ी में आग लगाने के अत्यंत गंभीर आरोप हैं।
मामले के जंसा थाने में पहुंचने पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की जगह पीड़ित पक्ष को ही डरा धमकाकर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है।
अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर मामला बताते हुए डीजीपी से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1791341191377952944?t=xUKgVkgcwQ1yg2lXQlgKlA&s=19


