Varanasi News: लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले गिरोह की अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम

वाराणसी के लंका में पुलिस ने सिपाही अमित शुक्ला पर फायरिंग करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर शिवाजी नगर में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। ADCP काशी वैभव बांगर ने दी जानकारी, टीम को 1 लाख का इनाम।

Varanasi News: लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले गिरोह की अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम
वाराणसी लंका थाने के सिपाही पर गोली चलाने वाले 2 असलहा तस्कर गिरफ्तार, अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ - 3 पिस्टल, 143 कारतूस बरामद
Varanasi News: लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले गिरोह की अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम
Varanasi News: लंका में सिपाही पर गोली चलाने वाले गिरोह की अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम

जयचन्द । वाराणसी। लंका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिपाही अमित शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग करने वाले अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवाजी नगर कॉलोनी, सामनेघाट में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने दी जानकारी - लंका थाने पर हुई प्रेसवार्ता में एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाशों ने आरक्षी अमित शुक्ला पर गोली चला दी थी। साइबर सेल, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से 31 अक्टूबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा - इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने लंका पुलिस टीम को 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। एडीसीपी वैभव बांगर ने थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और पूरी टीम को पुरस्कार दिलाने की घोषणा की है।

गिरफ्तार आरोपी कौन हैं? पकड़े गए आरोपियों में पहला अमन कुमार मिश्रा निवासी कपरी पार, देवरिया, हाल अशोकपुरम, डाफी है जो गिरोह के पैसों और सप्लाई का काम देखता था। दूसरा विमल कांत झा निवासी शिवाजी नगर, सामनेघाट है, जो मुख्य सरगना अंजनी नंदन झा का पिता है और जगन्नाथ मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है।

फैक्ट्री से बरामद हुआ जखीरा - पुलिस को मौके से 3 देसी पिस्टल 32 बोर, 19 अर्धनिर्मित तमंचे और बैरल, 6 मैगजीन, 15 मुट्ठियां, 143 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने वाली आधुनिक मशीनें जैसे पिलर ड्रिल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, पॉलिशर और गैस टॉर्च बरामद हुई है।

दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और गिरोह के बाकी लिंक की जांच की जा रही है।