लूट के आरोपी के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ चली गोली बदमाश हुआ घायल
मंडुआडीह पूर्व क्राइम टीम प्रभारी पवन कुमार ने 25000 इनमिया को शूट कर किया गिरफ्तार:रिपोर्ट जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट जगदीश शुक्ला
वाराणसी: मंडुवाहीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी से दफ़्फ़लपुर मार्ग पर मंगलवार रात्रि 2:10 बजे दो महिलाओं से चेन छिनैती के मामले में वांछित अभियुक्त प्रेम नारायण सिंह उर्फ बाबू उर्फ बउवा निवासी सिकंदरपुर गाजीपुर के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हो गयी जिसमे पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी जिसमे आरोपी युवक के दाहिने पैर में गोली लगी और इस दौरान उसका चचेरा भाई अजीत सिंह उर्फ कउवा मौका देखकर फरार होने में सफल हो गया।
चार अप्रैल 2023 में हसनपुर मंडुवाहीह और लहरतारा के रेलवे कॉलोनी से दो महिलाओं से एक ही घंटे में चेन छिनैती हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे दो युवक अभियुक्त थे।
पुलिस ने चेन छिनैती के मामले में एक युवक को पहले ही जेल भेज दिया है और दूसरा आरोपी 25 हजार इनामिया प्रेम नारायण सिंह फरार चल रहा था। जिसमे वांछित की तलाश चल रही थी इसी क्रम में देर रात लहरतारा चौकी प्रभारी पवन कुमार यादव को मुखबिर ए खास से सूचना मिली कि चेन छिनैती का आरोपी पहाड़ी से दफ़्फ़लपुर मार्ग पर है अगर आप जल्दी करेंगे तो वो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए वर्तमान लहरतारा चौकी इंचार्ज व पूर्व मंडुआडीह क्राइम टीम प्रभारी ने ततपरता दिखाई उच्चाधिकारियों के साथ ही स्थानीय चौकियो को व तेज तर्रार मढौली चौकी इंचार्ज राहुल सिंह,विकास मौर्या,कस्बा चौकी प्रभारी अमित प्रभारी मंडुआडीह ने डीसीपी चन्द्रकान्त मीना,एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, को भी सूचित किया ।
थाना प्रभारी के साथ बताये गये स्थल पर पहुंच घेराबंदी की तभी अभियुक्त को पुलिस की भनक लग गयी और फायरिंग कर दी
स्पेलेंडर बाइक पर सवार दो युवक से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई जिसमें प्रेम नारायन सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई और वो घायल होकर बाइक से गिर गया और उसका चचेरा भाई अजीत सिंह उर्फ कउवा निवासी सिकंदरपुर गाजीपुर भागने में सफल हो गया। फरार आरोपी अजीत पर कुल 26 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने घायल युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया है।


