वाराणसी थाना चौक को मिली जबरदस्त सफलता 254.7 किलोग्राम प्रतिबन्धित चाइनीज मंझा के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी:जयचन्द लोगो की जानलेने वाले 254.7 किलो चाईनीज मंझे के साथ वाराणसी के चौक थाना प्रभारी निरीक्षक ने किया गिरफ्तार: जयचन्द

वाराणसी थाना चौक को मिली जबरदस्त सफलता  254.7 किलोग्राम प्रतिबन्धित चाइनीज मंझा के साथ दो  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार
वाराणसी चाईनीज मंझे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त

INDIA NEWS REPORT

 वाराणसी:जयचन्द

 वाराणसी चाइनीज मंझा के साथ दो नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र की टीम द्वारा घुघरानी गली व दालमंडी से मांझे की दुकान से अवैध चाइनीज मांझा रखकर फुटकर बेचकर लोगो के जीवन से खेलने वाले करने वाले अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा/नायलान के साथ दो नफर अभियुक्तगण 1. शहनवाज पुत्र जिलानी खान निवासी घुघरानी गली दालमण्डी थाना चौक 2. हरिशंकर प्रजापति पुत्र स्व० महगू राम प्रजापति नि सीके 39/27 कुंजीटोला दालमंडी चौक को समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 15.01.2025 को प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र की टीम द्वारा मुखबिर ए खास की सूचना पर घुघरानी गली दालमंडी से अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा नायलान के साथ दो नफर अभियुक्तगण 1. शहनवाज व हरिशंकर प्रजापति कुंजीटोला में चाइना मंझा बेच रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए चौक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने तत्परत दिखाई जिससे जल्दी करने पर दोनों पकड़े गये अचानक छापे में दोनों अभियुक्त भागने के फिराक में थे लेकिन चौक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने पहले ही अपनी टीम के साथ चक्रव्यूह रच दिया था जिससे दोनों अभियुक्त पकड़े गये।

मुखबिर की खास सूचना पर तत्काल चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने अपनी टीम को एक्टिव करते हुए दोनों को दिनांक 15.01.2025 समय करीब 21.00 बजे गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वयं चौक प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा के साथ शामिल टीम में-

1. विमल कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना चौक 2. 30 नि० भृगुपति त्रिपाल, प्रभारी दालमंडी, थाना चौक 3. उ0नि0 आदित्य कुमार राय 4. उ0नि0 शुभम शर्मा 5. उ0नि0 अनूप कुमार राम 6. प्रशि० म०उ0नि0 मुन्नी कुमारी 8. का0 अरविन्द कुमार यादव 9. का0 पवन कुमार 10. का0 दिपांशू सिंह उपस्तिथ थे।