रिटायर फौजी के पुत्र ने किया आत्महत्या
Varanasi रिटायर फौजी के इकलौते बेटे ने लगा ली फांसी,प्रथम दृष्टया आत्महत्या घरेलू पारिवारिक झगड़ा बतलाया जा रहा है ,पुलिस छानबीन में जुटी -वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क पारिवारिक कलह के चलते मुंबई से घर आए रिटायर फौजी के बेटे ने कमरे के अंदर चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत अंतू के स्टेशन रोड निवासी श्रीकांत पांडेय रिटायर फौजी हैं. उनका इकलौता बेटा प्रशांत पांडेय (25) मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था. तीन दिन पूर्व वह मुंबई से अपने घर आया था. लोगों के अनुसार रात करीब 10 बजे वह बाहर से टहलकर घर पहुंचा था. उसका परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया. चुल्ले के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली. कुछ देर बाद मां कमरे में गई तो प्रशांत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. मां के गुहार मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे नीचे उतारा. तब तक उसकी सांस थम चुकी थी. सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. प्रशांत की दो बहने हैं. प्रशांत की जून माह में शादी हुई थी. वह अपनी पत्नी को मुंबई में छोड़कर घर आया हुआ था. मौत की सूचना पाकर पत्नी भी मुंबई से घर के लिए निकल पड़ी है. इस संबंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह मे ही फांसी लगाने की बात आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


