Follow up : बीएचयू मुख्य द्वार पर बनाया रील फिल्मी स्टाइल में अब लंका इंस्पेक्टर ने पकड़कर निकाला रील का भुत, किया दो लोगो को गिरफ्तार

मिर्जापुर वेब सीरीज के कालीन भईया बनना पड़ गया युवक को महंगा बीएचयू मुख्य द्वार के पास बनाया फिल्मी स्टाइल में रील पुलिस ने किया गिरफ्तार:जयचन्द

Follow up : बीएचयू मुख्य द्वार पर बनाया रील फिल्मी स्टाइल में अब लंका इंस्पेक्टर ने पकड़कर  निकाला रील का भुत, किया दो लोगो को गिरफ्तार
बीएचयू गेट पर सिगरेट पीते हुये फिल्मी स्टाइल में रील बनाना पडा महंगा स्थानीय प्रशासन ने किया गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

Follow Up News:-

https://indianewsreport.in/1002

BHU के मुख्य द्वार पर सिगरेट पीते हुये मिर्ज़ापुर वेब सीरीज के कालीन भईया बन कर मालवीय जी की प्रतिमा के आसपास गाड़ी के डैश बोर्ड पर पैर रखकर घूमना और 15 सेकेंड की रील बनाकर शोसल मीडिया पर डालना युवकों को पड गया भारी लंका प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने दो युवकों को किया गिरफ्तार एक झटके में उतार दिया कालीन भईया का भुत।

सोमवार की रात्रि से शोशल मीडिया पर महामना की बगिया बीएचयू मुख्य द्वार पर कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पिने का वीडियो वायरल होते ही वाराणसी प्रशासन व बीएचयू प्रशासन हरकत में आया जिसमे सिर करहिया निवासी वेद प्रकाश यादव (वीडियो में कालीन भईया बने) और एक अन्य कालीन भईया के बॉडीगार्ड बने अमन यादव निवासी सिर थाना लंका को हिरासत में ले लिया गया है।

लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कथित कालीन भईया बने वेद प्रकाश यादव का आपराधिक इतिहास भी है वेद प्रकाश यादव पर तीन मुकदमे दर्ज है गिरफ्तार करने में बीएचयू चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा व टीम ने खास भूमिका निभाई है।