श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भी "श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट" के तत्वावधान में लगाया गया श्रद्धालुओं के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविर
काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आये श्रद्धालुओं,दर्शनार्थियों,शिवभक्तों व कावडियों के लिये लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट वाराणसी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सावन के दूसरे सोमवार कों भी शिवभक्तों,दर्शनार्थियों व कावडियों के लिए चिकित्सा शिविर के साथ ही जलपान की व्यवस्था की गयी।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ0 आर 0के0 बक्शी की अध्यक्षता में काशी की हृदयस्थलि गोदौलिया चौराहे पर यह व्यवस्था की गई। जिसमें ट्रस्ट के सचिव श्रीमती ऋतु वर्मा ने आज के जलपान की व्यवस्था के साथ ही ट्रस्ट की प्रबंधधिका ईशिता दत्ता, व्यवस्थापक (संकट मोचन फार्मा श्री बलराम पंडे, उपाध्यक्ष रंजन कुमार चैटर्जी, कुमार सिद्धार्थ, मृत्युंजय चक्रवती, मनोज शर्मा आदि लोग उपस्थित होकर अपनी सेवाओ से शिव भक्तों के लिए स्वक्छ जल व दवाइयो की पूरी व्यवस्था की गई थी।
मेडिकल हेल्प डेस्क मे निःशुल्क 50 से 70 लोगों का प्राथमिक चिकित्सा, के साथ ही 2000 लोगों का बदन दर्द ,पेट दर्द बुखार की दवा का भी वितरण किया गया ।
डा0 आ0के0 बक्शी मुख्य ट्रस्टी व संस्थापक श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट ने India News Report संवाददाता को बताया कि पिछले सोमवार से इस बार भीड़ ज्यादा रही, वाराणसी में गदौलिया चौराहे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक सावन के प्रत्येक सोमवार को लगेगा।


