उभरता भोजपुरी सितारा उदय सिंघानिया की नई फिल्म का मुहूर्त वाराणसी में
कई वर्षों की तपस्या के बाद उदय सिंघानिया आज किसी नाम के मोहताज नही है बतौर सहायक अभिनेता प्रमोद प्रेमी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में कार्य करने वाले उदय के पास आज लीड रोल की तमाम फिल्में है :जयचन्द
India News Report
-जयचन्द
सायद ही भोजपुरी सिनेमा में ऐसा कोई होगा जो आज उदय सिंघानिया के नाम से परिचित ना हो।
भोजपुरी सीने जगत में उदय सिंघानिया की लगातार 6वीं फ़िल्म का मुहूर्त 8 मई को वाराणसी में सम्पन्न हुआ।
भोजपुरी सीने स्टार प्रमोद प्रेमी के साथ सहायक हीरो यूपी 64 के बाद उदय ने लगातार 5 फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवाया बतौर मुख्य भूमिका में उदय की यह 6वीं फ़िल्म है ।
उदय ने बातचीत में बताया कि प्रोड्यूस मनीष सिंह व डायरेक्टर ओम प्रकाश यादव कृत फ़िल्म यमुना पारिवारिक फ़िल्म होने के साथ ही मनोरंजनपूर्ण व धार्मिक फ़िल्म भी है जिसमे मेरे साथ अंजना सिंह सौम्या सिंह, मनोज टाइगर, अयाज खान, सिपी भट, अनिल पिस्तौल, रंजीत यादव, अनीता ओना, प्रमोद बाबा, ललिता पंडित आदि ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है फ़िल्म की मुहूर्त वाराणसी में 7 मई को हुकुलगंज क्षेत्र में हुआ वाराणसी सहित फ़िल्म सोनभद्र के पहाड़ियों में भी शूटिंग की जायेगी दर्शकों के मन को फ़िल्म अवश्य ही भायेगी।
उदय ने यमुना के पूर्व यूपी 64, पश्चाताप, हत्यारा ,हमार नियति,तोहसे अंगनवा गुलज़ार बबुआ,प्रेम तंत्र,दूल्हे राजा बजायेगा बाज़ा,दिल परदेसी हो गया आदि फिल्मों में लीड रोल में काम किया है।
मुहूर्त के समय ही फ़िल्म यमुना का फर्स्ट लुक लांच किया गया गया जिसे देख उदय के साथ ही टीम मेंबर काफी प्रभावित दिखे।
उदय ने आगे बताया कि काफी मेहनत,और मेरी लगन ही मेरा प्रोत्साहन है अब हम पीछे मुड़ कर नही देखते है ईश्वर मेरे साथ है उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ पा रहे है दर्शकों से जो प्यार और इज्जत मिल रहा है मैं आजीवन उन्हें निराश नही करूंगा दर्शकों की हर एक उम्मीद पर खरा उतरना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।


