वाराणसी:दर्शनार्थियों के मोबाइल चुराने वाले तीन शातिर हुये गिरफ्तार
वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले तीन गिरफ्तार,तीनों की निशानदेही पर 09 एंड्रायड मोबाइल भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया:जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
वाराणसी,28 फरवरी,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं का मोबाइल सहित कीमती सामान उड़ाने वाले तीन चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तीनों की निशानदेही पर 09 एंड्रायड मोबाइल भी पुलिस टीम ने बरामद कर लिया।
शुक्रवार को गिरफ्तार चोरों में पाण्डेसर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल निवासी शिवा सिंह पुत्र सुरजन सिंह,दीवाना कुमार पुत्र स्व.राजा माली ,चौसा जिला बक्सर बिहार निवासी जीत माली पुत्र मंगल माली को कोतवाली पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।
तीनों ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज महाकुंभ से और महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन के लिए शहर में आए लाखों श्रद्धालुओं के भीड़ का फायदा उठाकर वे आसानी से लोगों के जेब से मोबाइल को चुरा लेते थे।
कोतवाली एसीपी ने बताया कि तीनों चोरों को हरिश्चंद्र पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया । चोरों को पकड़ने में कालभैरव चौकी प्रभारी, सप्तसागर चौकी प्रभारी,गायघाट चौकी प्रभारी व उनकी टीम शामिल रही।


