रोहनियां थानांतर्गत चिराग तले अंधेरा,खुली बेची जा रही है देशी शराब

कहावत है चिराग तले अंधेरा ऐसा ही कुछ वाक्य रोहनियां थानांतर्गत थाने के चंद दूरी पर खुले में देशी शराब बेची जा रही है :आई0खान विशेष संवाददाता

आई0 खान विशेष संवाददाता

चिराग तले अंधेरा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने से महज चन्द ही दूरी पर देसी शराब की दुकान है जहां पर खुली शराब ₹35 में आधा बोतल बेची जा रही है शिकायत करने के बावजूद भी रोहनियां थाना अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की अलबत्ता शिकायतकर्ता के ऊपर मुकदमा लिखने की बात कर रहे हैं।

हालांकि थानाध्यक्ष महोदय गैर जनपद से आये हैं और खेतर की पूर्णतः जानकारी नही है लेकिन वीडियो देख कर भी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं बल्कि शिकायत कर्ता को ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है । ऐसे में वादी कहाँ जाये किससे शिकायत करे अति विचारणीय प्रश्न है ये। 

आप सभी पाठक वीडियो देखकर स्वयं कमेंट करे और इस प्रकार के कार्य करने वालो के विरुद्ध अपने विचार रखे।