Varanasi: थाना मण्डुआडीह पुलिस ने "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत 135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये के साथ 3 नफ़र अभियुक्त किये गिरफ्तार

वाराणसी थाना मण्डुआडीह पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये के साथ 3 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार किया -जयचन्द की रिपोर्ट

Varanasi: थाना मण्डुआडीह पुलिस ने "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत  135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये के साथ 3 नफ़र अभियुक्त किये गिरफ्तार

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सटीक सूचना पर दिनांक- 09.10.2025 को रात्री 10 बजकर 50 मिनिट पर थाना मण्डुआडीह पुलिस टीम द्वारा 03 नफर अभियुक्त 1-संदीप कुमार पुत्र सुखारी यादव निवासी ग्राम तिलोखर थाना-चुटिया जनपद रोहतास बिहार 2-मनीष कुमार पुत्र नागेवर राम निवासी तिलोखर थाना चुटिया जनपद रोहतास बिहार 3-गुंजन यादव पुत्र स्व० भंगी यादव निवासी सरैया थाना दुर्गावती जिला भभुआ बिहार को एक अदद टाटा ट्रक में लदी हुयी 135 पेटी विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर थाना मण्डुआडीह से गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मण्डुआडीह पुलिस द्वारा 281/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319 (2) /318 (4) /336 (3)/338/340 (2) बीएनएस पंजीकृत करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तारी/ अभियुक्तगण /बरामदगी का विवरण व गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह अजय राज वर्मा ने बताया - अभियुक्तगण 1-संदीप कुमार पुत्र सुखारी यादव निवासी ग्राम तिलोखर थाना-चुटिया जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 25 वर्ष। 2-मनीष कुमार पुत्र नागेश्वर राम निवासी तिलोखर थाना चुटिया जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 25 वर्ष। 3-गुजन यादव पुत्र स्वा० भगी यादव निवासी सरैया थाना दुर्गावती जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 38 वर्ष। तीनो बिहार के निवासी है जिनके पास से- 01 अदद टाटा ट्रक में लदी हुयी 135 पेटी विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब करीब (1687 लीटर) मूल्य करीब 10 लाख रुपये, 02 अदद मोबाईल फोन तथा जमातलाशी से प्राप्त 950/-रुपया नगद, 02 अदद नम्बर प्लेट व एक वर्क परमिट बरामद हुआ है, गिरफ्तारी दिनांक 09.10.2025 समयसमय 22.50 स्थान-बजे इंडस्ट्रियल स्टेट चांददपुर थाना मंडुवाडीह कमि० वाराणसी से मुखबिर की सटीक सूचना पर किया गया है गिरफ्तार हाल फिलहाल इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है थाना मंडुआडीह में अभियुक्तों के विरुद्ध 1-281/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(2)/318 (4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राज दर्पण तिवारी, उ०नि० सुरेन्द्र कुमार, उ०नि० देवेन्द्र कुमार दूबे, का० सूर्यभान सिंह, का० अविनाश यादव थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी शामिल थे।