थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा गौ-तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 07 राशि गोवशं (6 जीवित व एक मृत)01 अदद मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद बरामद
रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक व टीम ने गौवंश तस्कर को किया गिरफ्तार 7 गौवंश बरामद 1 अभियुक्त गिरफ्तार:जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी जयचन्द
वाराणसी पुलिस आयुक्त के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा 01 पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध करने हेतु बिहार ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक-05.01.2025 को समय करीब 05.30 बजे 01 नफ़र अभियुक्त शशि कुमार चौबे उर्फ भोलू चौबे पुत्र रमेश चौबे निवासी ग्राम गद्दोपुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर को ठिकाना स्वाद ढाबा के पास थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से कुल 07 राशि गोवशं, 01 अदद मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो मैक्स वाहन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-002/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त व गिरफ्तारी के सम्बंध में जानकारी रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया-
अभियुक्त का नाम शशि कुमार चौबे उर्फ भोलू चौबे पुत्र रमेश चौबे निवासी ग्राम गद्वोपुर थाना महराजगंज जिला जौनपुर का है जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष। जिसके पास बोलेरो से 01-06 राशि जीवित गोवशं (05 राशि गाय व 01 राशि साड़) व 01 राशि मृत गाय बरामद किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो मैक्स वाहन रजि० नं0- यूपी 32 वी एन 8874, चेचिस नं0- MA1ZN2TTKR1A20500 व इजन नं0- TTR1A143651 एवं एक अदद मोबाईल फोन वीवो वी 40-ई बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी ठिकाना स्वाद ढाबा के पास थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से, दिनांक-05.01.2025 को समय करीब 05.30 बजे किया गया है।
अभियुक्त पर मु0अ0सं0 002/2026 धारा 3/5A/58/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पलिस टीम में रोहनिया प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी,उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी,उ0नि0 श्याम नारायण यादव थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी,उ०नि० दिनेश सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी,हे0का0 अखिलेश कुमार थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी,हे0का0 सुधीर सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी,का0 सुमन्त कुमार रावत थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।


