गाजीपुर में अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी 3 गोली हालात नाजुक

गाज़ीपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को रविवार शाम गोली मार दी युवक की हालत नाजुक बताई गई है एसपी के अनुसार युवक को 1 गोली पैर में दो पेट मे लगी है जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। विशेष संवाददाता जयचन्द/India News Report

गाजीपुर में अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी 3 गोली हालात नाजुक
घटना स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी

विशेष संवाददाता:जयचन्द

India News Report :गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के खावपुर पोखरा पर रविवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली सीने और जांघ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

 वहीं, हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 बिंदपुरवा (महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास) निवासी संजय कुमार पासी (35) शाम को घर से करीब दो किमी दूर खावपुर के पोखरा के पास गया था। जहां अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

 वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। एसपी सिटी ने बताया कि घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।