नासिक :चार्ज में लगा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, कमरे के साथ बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच टूटे, 3 लोग घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिडको उत्तम नगर इलाके में एक घर में मोबाइल फोन चार्जिंग में लगा था। इस दौरान मोबाइल में जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि घर को नुकसान तो हुआ ही, आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। धमाके की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई:यश राज शर्मा की खास रिपोर्ट
यशराज शर्मा
महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिडको उत्तम नगर इलाके में एक घर में मोबाइल फोन चार्जिंग में लगा था। इस दौरान मोबाइल में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि बैटरी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके साथ घर की खिड़कियां भी टूट गईं। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन में जबदस्त धमाका हुआ। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे पड़ोसी के घर की खिड़की के शीशे टूट गए, पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस बीच तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. इसमें एक हालात गंभीर बताई जा रही है. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह छह 6 बजे नासिक जिले के उत्तमनगर इलाके में हुआ.
आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त
घायलों की पहचान तुषार जगताप, बालकृष्ण सुतार और शोभा जगताप के रूप में हुई है. यह विस्फोट इतना तेज था कि एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. धमाके की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाँ मोबाइल चार्ज में लगाई गई थी वही पास में परफ्यूम भी रकेह हुआ था इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट होने के बाद परफ्यूम की बोतल से टकराने की वजह से ब्लास्ट इतना खतरनाक हो गया।
यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है
इस तरह का हादसा एक साल पहले यूपी के बरेली में भी हुआ था. यहां पर एक मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा हुआ था कि तभी जोरदार ब्लास्ट हो गया. इसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. इससे पहले एक महिला की मोबाइल धमाके में मौत हो गई थी. इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है. वे ज्यादा देर तक मोबाइल को चार्जिंग के लिए न लगाएं. इसके साथ अपनी बैटरी को चेक करते रहें. अगर ये फूल रही है तो इसे तुरंत रिप्लेस कर दें. मोबाइल को ज्यादा चार्ज करने के दौरान अक्सर बैटरी फट जाती है. कई बार ये हीटअप होकर ब्लास्ट हो जाती है. इस कारण कई बड़े हादसे हो जाते हैं।


