क्लासरूम में पढ़ते-पढ़ते बेहोश होकर गिरी लड़की, अस्पताल में तोड़ा दम, हार्ट अटैक से मौत की आशंका चिकित्सको ने जताई

गुजरात के एक स्कूल में हुई दर्दनाक घटना,क्लासरूम में पढ़ते हुये बच्ची की मौत चिकित्सको ने हार्ट अटैक बताया घटना की जांच जारी:आशुतोष पाण्डेय की खास खबर

क्लासरूम में पढ़ते-पढ़ते बेहोश होकर गिरी लड़की, अस्पताल में तोड़ा दम, हार्ट अटैक से मौत की आशंका चिकित्सको ने जताई
कक्षा में पढ़ते हुये छात्रा ने तोड़ा दम,चिकित्सको ने बताया हार्ट अटैक

आशुतोष पाण्डेय (विशेष संवाददाता)

गुजरात के सूरत के एक स्कूल में हुई एक दर्दनाक घटना ।

यहां एक छात्रा क्लासरूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई. स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे तत्काल अस्पताल पहुचाया, जहाँ चिकित्सको ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया ,चिकित्सको ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला सूरत के एक प्राइवेट स्कूल का है, यहां गोडादरा इलाके में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी की दो जुड़वां बेटियां आठवीं क्लास में है और कक्षा में पढ़ाई कर रही थी तभी एक अचानक बेहोश होकर बेंच से गिर गयी।

क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. जो वीडियो सामने आया है, उसमें नजर आ रहा है कि क्लास में टीचर मौजूद हैं और बच्ची सबसे आगे वाली टेबल पर बैठी हुई है, वह राइट साइड की ओर झुकती जाती है और नीचे गिरकर बेहोश हो जाती है।

डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित किया

बच्ची जब गिरकर बेहोश हुई तो क्लास में सभी घबरा गए, टीचर और अन्य स्टूडेंट छात्रा को उठाने की कोशिश करते हैं, मगर उसे होश नहीं आया, बेहोशी की हालत में छात्रा को इलाज के लिए स्कूल प्रशासन अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्रा मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या कहा?

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल पराग भाई ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की एक छात्रा बेंच से गिर गई थी. क्रिटिकल कंडीशन में उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से छात्रा की मौत की आशंका

इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर आरसी जाधव बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है,परिवार के मुताबिक, छात्रा को कोई बीमारी नहीं थी, अंदेशा है कि छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है या किसी और कारण से हुई है।