शशांक शेखर त्रिपाठी की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने लिया संज्ञान, CCTV फुटेज सुरक्षित करने के निर्देश

वाराणसी के अधिवक्ता की शिकायत पर CMO ने मंत्री आशीष सूद को भेजा प्रकरण, निष्पक्ष जांच की मांग

शशांक शेखर त्रिपाठी की शिकायत पर दिल्ली सरकार ने लिया संज्ञान, CCTV फुटेज सुरक्षित करने के निर्देश

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी / दिल्ली संसद के बाहर कथित प्रदर्शन मामले पर दिल्ली CMO ने लिया संज्ञान, मंत्री आशीष सूद को भेजा प्रकरण

वाराणसी, 31 जुलाई | संसद भवन के बाहर हुए कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन की शिकायत पर दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। वाराणसी के अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक

शांक शेखर त्रिपाठी द्वारा उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को भेजे गए प्रार्थना पत्र के बाद यह कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक ईमेल में कहा गया है कि यह मामला संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए पूरे प्रकरण को परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए *माननीय मंत्री श्री आशीष सूद के कार्यालय को अग्रेषित कर दिया गया है।

क्या है शिकायत में शशांक शेखर त्रिपाठी ने अपने पत्र में 4 प्रमुख मांगें रखी हैं:

  1. निष्पक्ष जांच - पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए
  2. साक्ष्य संरक्षण - संसद परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को तुरंत सुरक्षित किया जाए
  3.  भूमिका तय करना - प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की जांच हो
  4. कानूनी कार्रवाई - यदि जांच में अपराध पाया जाता है तो भारतीय न्याय संहिता `BNS` और अन्य लागू कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए

"उद्देश्य सौहार्द की रक्षा है"

त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को निशाना बनाना नहीं है।

"मेरा उद्देश्य सभी धर्मों के सम्मान, सामाजिक सौहार्द और विधि के शासन की रक्षा सुनिश्चित करना है। मुझे आशा है कि संबंधित विभाग निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा," त्रिपाठी ने कहा।

अब मंत्री आशीष सूद के कार्यालय द्वारा मामले का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

--- _India News Report इस मामले पर आगे की अपडेट्स लगातार प्रकाशित करता रहेगा।_