राश्ते के विवाद ने लिया विकराल रूप महिला ने लगाई आग ,वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर वायरल

वाराणसी :जिले में जमीन सम्बन्धी ,राश्ते आदि का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसा ही एक मामला जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र में शनिवार को राश्ते के विवाद में हुआ जिसमें एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया:जयचन्द की रिपोर्ट

राश्ते के विवाद ने लिया विकराल रूप महिला ने लगाई आग ,वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर वायरल

जयचन्द

वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में शनिवार को एक महिला का रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और महिला को सीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई।

जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने आग बुझाई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ।

पीड़ित महिला का नाम पार्वती यादव (50) बताया गया है है। वह कारखियाव गांव में रहती है। पूरा विवाद बस्ती में सार्वजनिक रास्ते को लेकर है। विवाद कई दिनों से चल रहा था। इस रास्ते की जमीन को पार्वती यादव का परिवार अपनी बताता है। परिवार ने आसपास के लोगों का इस रास्ते से निकलना बंद कर दिया था। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। इसमें सहमति बनी कि रास्ते का इस्तेमाल सभी लोग करेंगे। शनिवार को कुछ ग्रामीण इसी रास्ते से निकले तो महिला पार्वती यादव और परिवार ने आपत्ति जताई। कहा कि यहां से खड़ंजा या कोई सड़क नहीं बनेगी। यह जमीन हमारी है। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने पंचायत में तय हुई बात का हवाला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान पार्वती अचानक चिल्लाते हुए घर से निकली। उन्होंने माचिस से साड़ी में आग लगा ली। आग लगते ही साड़ी जलने लगी और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। पार्वती के परिजन उसे बचाने को दौड़े लेकिन वह भी आग में झुलस गए।

महिला के आग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एडीएम पिंडरा, डीसीपी गोमती जोन, एसीपी, थाना अध्यक्ष फूलपुर पहुंच गए पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था वीडियो देखकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है।

राजस्व की टीम को मौके पर बुलाया गया। फूलपुर पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने आग रास्ते की मांग कर रहे लोगों पर लगाई है। ग्रामीणों ने खुद के बचाव के लिए पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद महिला के आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चकरोड पर मिट्टी डालने पर भड़की थी महिला

फूलपुर एसओ दीपक राणावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के करखियांव निवासी पार्वती देवी (50) के पति कन्हैया लाल की मौत हो चुकी है। उनके घर के सामने पहले से चकरोड बना हुआ है। महिला का दावा है कि चकरोड उसकी निजी भूमि पर बना है पूर्व में उसके परिवार के सहमति से इसे बनाया गया था।चकरोड पर शनिवार को गांव के लोग मिट्टी डालकर उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान पार्वती पहुंच गई। उसने विरोध करना शुरू कर दिया।महिला बगल में स्तिथ आबादी में मिट्टी डालकर चकरोड बनाने की बात की।