अयोध्या में PM मोदी रखेंगे विकास के नए युग की नींव...आज होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ
मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ इंडिया न्यूज़ के साथ देश की खबर:अनुराग पांडेय
अनुराग पांडेय (डेस्क)
नेशनल डेस्कः देश दुनिया में करोड़ो रामभक्तों की आस्था के केंद्र अयोध्या में रामलला के श्रीविग्रह को भव्य मंदिर में सुशोभित किए जाने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम की नगरी में शनिवार को करीब 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देकर विकास के एक नए युग का सूत्रपात करेंगे।
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं।
PM मोदी आज दिखाएंगे 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इनमें फिरोजपुर मंडल की दो वंदे भारत एक्सएप्रेस ट्रेनें शामिल हैं जो अमृतसर से पुरानी दिल्ली तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नयी दिल्ली के बीच चलेंगी।
आरएसएस प्रमुख आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे बंगाल के दौरे
पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह राज्य की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। संघ नेताओं ने बताया कि भागवत शनिवार को कोलकाता आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे के मद्देनजर रूट डायवर्जन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आयोध्या आगमन को लेकर बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज (शुक्रवार) आधी रात से 30 दिसम्बर को शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन रहा। शनिवार को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार आधी रात्रि से संतकबीरनगर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन पालीटेक्निक चौराहे से होकर गौरा होते हुए रुधौली,बांसी,उतरौला होकर जाएंगे जबकि डुमरियागंज,बांसी होकर आने वाले सभी प्रकार वाहन गाड़िया बड़ेवन से होकर फुटहिया होते हुए कलवारी,टांडा होकर लखनऊ की ओर जाएंगे।
अत्याधुनिक अयोध्या हवाई अड्डे का आज होगा उद्घाटन
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आज किया जाएगा जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है वहीं उसे राममंदिर की वास्तुशैली के चित्रण के साथ पारंपरिक स्वरूप में भी दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।
कांग्रेस अगले हफ्ते सहयोगी दलों के साथ शुरू करेगी सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के संबंध में वार्ता करने के वास्ते गठित कांग्रेस ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति की शुक्रवार और शनिवार को यहां राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही है।
मुंबई में कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा नए साल का जश्न, तैनात रहेंगे 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कोना कोना रहेगा नजर में कर्नाटक में एक हैरान तक देने वाला मामला सामने आया है। चित्रदुर्ग के जेल रोड स्थित एक घर के अंदर पुलिस को पांच लोगों के कंकाल मिले हैं। जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए।


