Varanasi Air Show: नमो घाट पर गरजे 100 लड़ाकू विमान, राफेल-तेजस का दमदार शो, PM मोदी कल आएंगे
वाराणसी में Wings Over Ganges एयर शो का दूसरा दिन। IAF के 100 विमान, राफेल, तेजस, सारंग टीम का शो। 25 अक्टूबर को PM मोदी होंगे चीफ गेस्ट।
वाराणसी। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का दूसरा दिन शनिवार को ऐतिहासिक रहा। गंगा के ऊपर आसमान में 100 लड़ाकू विमानों ने शौर्य का प्रदर्शन किया।
भारतीय वायुसेना के सेंट्रल एयर कमांड के मुताबिक 12 एयरबेस से आए विमानों में 52 फाइटर, 15 ट्रांसपोर्ट, 32 हेलीकॉप्टर और 1 विंटेज एयरक्राफ्ट शामिल थे।
कौन से विमान शामिल थे:
राफेल, सुखोई-30 MKI, मिग-29, मिराज 2000, जगुआर, स्वदेशी तेजस, C-17 ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे, LCH प्रचंड और ALH ध्रुव।
मुख्य आकर्षण: राफेल का वर्टिकल लूप, जगुआर का मालवीय ब्रिज पर मॉक अटैक, IL-78 द्वारा हवा में मिराज को फ्यूल भरना और 3 किरण विमानों द्वारा आसमान में 'KASHI' लिखना।
स्क्वाड्रन लीडर गौतम त्यागी (सारंग टीम) ने कहा -
"मैं सारंग टीम का हिस्सा हूँ और ये हमारे लिए सौभाग्य है कि हम काशी में 94वां वायुसेना दिवस मना रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूँ कि बड़ी संख्या में आएं और प्रेरणा लें।"
स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह (सारंग टीम) ने कहा -
"हमें गर्व है कि सारंग एशिया की इकलौती 5 हेलीकॉप्टर वाली डिस्प्ले टीम है। हम HAL द्वारा निर्मित स्वदेशी ALH ध्रुव उड़ाते हैं। यह IAF की प्रोफेशनल क्षमता और स्वदेशी प्लेटफॉर्म की सफलता को दिखाता है।"
सुरक्षा व्यवस्था: वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि 11,900 पुलिसकर्मी, 79 अस्थायी थाने, PAC, NDRF, SDRF और ATS तैनात हैं। घाटों के 5 KM दायरे में ड्रोन बैन है।
कल 25 अक्टूबर को फाइनल शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट होंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
---


