महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में 12 की मृत्यु 23 घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर समृद्धि एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना में 12 की मृत्यु 23 घायल

यश राज शर्मा

विशेष संवाददाता

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया, प्राइवेट बस में 35 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में रात 12.30 बजे हुई। बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया जिसके चलते बस पीछे की ओर से कंटेनर से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए 12 लोगों में से पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य को चोटें आईं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वाले सभी नासिक शहर के रहने वाले थे।

 किनारे खड़ी थी बस

   एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार तड़के हुए। मिनी बस के यात्री बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रहे थे। उन्होंने कहा, 'बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ समय के लिए रुकी थी, और अचानक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।'

 बाबा दरगाह से लौट रहे थे यात्री

 पीड़ित बुलढाना में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह में तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घरों के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायलों को छत्रपति संभाजीनगर, कुछ को नासिक और कुछ को गंभीर हालत में पुणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गएह हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।