थाना मिर्जामुराद पुलिस ने फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त आशुतोष कुमार सिंह को किया गिरफ्तार
जयचन्द/वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.07.2022 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रूपापुर चौरहे के पास से फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0स0 103/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त आशुतोष कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी खोचवा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आशुतोष कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी खोचवा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0स0 103/23 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भादवि *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. श्री आनन्द कुमार चौरसिया थानाध्यक्ष थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी 2. उ0नि0 हरिकेश कुमार थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी 3.उ0नि0 अतुल कुमार त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।


