चंदौली में पुलिस को मिली दोहरी सफलता: अत्याधुनिक असलहों की खेप के साथ बारूद का जखीरा बरामद
India News Report
डेस्क:अनुराग पाण्डेय
चदौली पुलिस को मंगलवार को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक तरफ पुलिस ने पिस्टल, तमंचे और कारतूस की खेप पकड़ी है तो दूसरी ओर बारूद और पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पिस्टल और कारतूस मध्यप्रदेश के खंडवा से गाजीपुर भेजा जा रहा था।
इसकी खबर लगते ही स्वाट, सर्विलांस टीम व सैयदराजा पुलिस ने तस्कर को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच पिस्टल, पांच तमंचे, छह कारतूस, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद हुई है। आरोपी गोपाल गुप्ता उर्फ मंगरू चकिया कोतवाली के भीषमपुर गांव का रहने वाला है।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि जमनिया मार्ग पर मनराजपुर पुलिया के पास से बाइक सवार एक युवक असलहों की खेप लेकर जा रहा है। घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गोपाल गुप्ता उर्फ मंगरू निवासी भीषमपुर थाना चकिया के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले चकिया थाने से वाहन चोरी के मामले मे जेल गया था। जेल में उसकी मुलाकात गाजीपुर जिले के साहिल सिंह से हुई थी।
साहिल ने कहा था कि अवैध असलहा बेचने मे बहुत मुनाफा है। जेल से बाहर से बाहर आने पर चार दिन पहले साहिल सिंह से जाकर गाजीपुर मे मिला था। साहिल ने खंडवा मध्यप्रदेश से असलहा कारतूस लाकर बेचने के बारे में जानकारी दी। जब गोपाल खंडवा गया तो स्टेशन के पास साहिल सिंह के कहने पर एक व्यक्ति आया और असलहे दिया। उसे बैग में रखकर मुगलसराय आया।इसके बाद वह चोरी की बाइक से असलहा लेकर साहिल सिंह को पहुंचाने जा रहा था। तभी वह दबोच लिया गया।
गोदाम से ढाई हजार पैकेट अवैध पटाखे और बारूद बरामद
चंदौली पुलिस को दूसरी सफलता मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत में हाथ लगी। यहां जीटीरोड किनारे स्थित गोदाम से मंगलवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर लगभग ढाई हजार पैकेट पटाखा बरामद किया। कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। मकान मालिक व किरायेदार पर अवैध रूप से पटाखा भंडारण करने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि मुगलसराय पुलिस की सक्रियता से करवत क्षेत्र में बड़ी तबाही होने से बच गई। यहां एक मोबिल की दुकान में आग लगने की सूचना पर मुगलसराय पुलिस एहितयातन आसपास की दुकानें जब खाली कराने की करवाई की तो एक दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद मिले। गनीमत रही कि समय रहते विस्फोटक को हटवा लिया। अन्यथा बड़ी तबाही हो सकती थी।
उन्होंने बताया कि रुचि अग्रवाल पत्नी जगन अग्रवाल निवासी पटेल नगर थाना मुगलसराय की करवत में मोबिल की दुकान है। इसी के बगल एक पटाखे की दुकान थी। मंगलवार सुबह रुचि की दुकान में आग लग गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। रुचि के बगल के दुकान में भारी मात्रा मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ।
पटाखा की खेप रखने वाला अनवर मलोखर गांव थाना मुगलसराय निवासी है। दोनों दुकानें एक ही गोदाम में थी गोदाम मालिक का नाम अनिल अग्रवाल कैलाशपुरी थाना मुगलसराय है। मकान मालिक व किरायेदार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
पटाखा की खेप रखने वाला अनवर मलोखर गांव थाना मुगलसराय निवासी है। दोनों दुकानें एक ही गोदाम में थी गोदाम मालिक का नाम अनिल अग्रवाल कैलाशपुरी थाना मुगलसराय है। मकान मालिक व किरायेदार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।


