नाबालिग लड़की को बहला, फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त अमन उर्फ रतन वर्मा को मंडुवाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला, फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त अमन उर्फ रतन वर्मा को मंडुवाडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

जगदीश शुक्ला

पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मंडुआडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 235/23 धारा 363भा0द0वि0 थाना मंडुआडीह से संबंधित नाबालिक अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए। वांछित अभियुक्त अमन उर्फ रतन वर्मा पुत्र स्वर्गीय सरवन निवासी सरकारी पुरा थाना मंडुआडीह वाराणसी को रथयात्रा चौराहे के पास थाना मंडुआडीह से आज दिनांक 01 अगस्त, समय 10:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना मंडुआडीह पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि- मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन उर्फ रतन वर्मा पुत्र स्वर्गीय सरवन निवासी सरकारी पुरा थाना मंडुआडीह को गिरफ्तार कर अपहर्ता/ पीड़िता उम्र लगभग 15 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हरिओम प्रताप सिंह का0 मिथिलेश शाह थाना मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।