रंगदारी मांगने का आरोपी सचिन थाना चेतगंज पुलिस के चढ़ा हत्थे, कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद

अनुराग पाण्डेय/वाराणसी:आज दिनांक 11.07.2023 को मुखबिर खास द्वारा सूचना के आधापर पर मु0अ0सं0 067/23 धारा 386,507 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन जयसवाल पुत्र स्व0 विनोद कुमार जयसवाल नि0- C-07/262 सेनपुरा थाना-चेतगंज कमि0 वाराणसी को होटल कोस्टा रिवेरा के पास से समय करीब 03.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त सचिन जयसवाल की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज पर लाया गया । अभियुक्त के पास से बरामद अवैध असलहे व दो जिंदा कारतूस के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपराध विवरण- दिनांक 10.07.2023 वादी मुकदमा श्री मनोहर पाण्डेय पुत्र स्व0 मुरलीधर पाण्डेय निवासी CK 65/277 बड़ी पियरी थाना चेतगंज वाराणसी को अभियुक्त सचिन जयसवाल द्वारा रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 67/2023 धारा 386,507 भादवि विरूद्ध पंजीकृत हुआ था । अभियुक्त सचिन जयसवाल से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मुझे जानकारी हुयी थी कि थाना चेतगंज की पुलिस मुझे खोज रही है जिस कारण मैं भागने के फिराक में था कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया । अभियुक्त से उसके पास बरामद अवैध तमंचे व दो अदद जिंदा कारतूस के संबंध में पूछा गया तो बताया कि साहब मैं यह तमंचा अपने क्षेत्र के लोगों पर दबादबा बनाने ,धमकाने व रंगदारी मांगने के लिये रखता हूं अभी कुछ दिन पहले मैने बड़ी पियरी के रहने वाले मनोहर पाण्डेय से भी रंगदारी मांगी थी जिसके मुझे ज्ञात हुआ था कि उसने मेरे विरूद्ध थाना चेतगंज पर मुकदमा लिखवा दिया है । जिस कारण मैं भागने के फिराक में था कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया । चेतगंज पुलिस ने अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि उसका अपराधिक इतिहास है व जिले के विभिन्न थानों में 9 मुकदमे दर्ज है सचिन का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है और हत्या तथा लूट,व अवैध असलहे रखने जैसे गम्भीर अपराधो मे वह पहले भी जेल जा चूका है।अभियुक्त अपराधी प्रवित्ति का है व सन 2017 से अपराध जगत में कदम रखा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चेतगंज प्र0नि0 श्री वेद प्रकाश राय ,उ0नि0 श्री अनन्त कुमार मिश्रा , चौकी प्रभारी लहुराबीर , उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार सिंह , हे0का0 कुलदीप सिंह, क्राइम टीम कमिश्नरेट वाराणसी , का0 का0 एजाज हुसैन, क्राइम टीम कमिश्नरेट वाराणसी शामिल थे।

रंगदारी मांगने का आरोपी सचिन थाना चेतगंज पुलिस के चढ़ा हत्थे, कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
रंगदारी मांगने वाला सचिन अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार