आईआईटी गैंगरेप आरोपियों की कुंडली खुली, एक तो चुनाव लड़ने वाला था!
60 दिनों के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े बीएचयू आईआईटी गैंगरेप के आरोपी :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द (वरिष्ठ संवाददाता)
वाराणसी के IIT BHU कैंपस में छात्रा से गैंगरेप के (IIT BHU Gangrape Case) तीनों आरोपी कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान पुलिस की गिरफ़्त में हैं. वारदात के करीब 60 दिन बाद तीनों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
आरोपियों से जारी पूछताछ से कई जानकारियां सामने आ रही हैं. एक आरोपी के घर राजनीतिक रसूख वाले कई नेताओं का आना-जाना था. जबकि दूसरा आरोपी तो चुनाव तक लड़ने की तैयारी में था।
पूछताछ में क्या-क्या पता चला?
आज तक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव की एक खबर के मुताबिक, एक नवंबर 2023 की रात IIT BHU की छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद तीनों आरोपी मध्यप्रदेश चले गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि जब वारदात के बाद BHU के स्टूडेंट्स ने आंदोलन शुरू कर दिया तो आरोपी डर गए और मध्यप्रदेश चले गए. वहां विधानसभा चुनाव के प्रचार में शामिल हुए. इस बीच लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे. लखनऊ सहित कई और शहर भी गए. करीब 2 महीने बीत गए और कोई एक्शन नहीं हुआ तो तीनों को भरोसा हो गया कि अब कुछ नहीं होगा. इसके बाद वापस वाराणसी लौटे. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उनके नंबर सर्विलांस पर लगे थे, जिससे उनको ट्रेस किया जा रहा था. तीनों आरोपी जैसे ही वाराणसी वापस आए,पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उनके नंबर सर्विलांस पर लगे थे, जिससे उनको ट्रेस किया जा रहा था. तीनों आरोपी जैसे ही वाराणसी वापस आए, पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने ये भी बताया है कि वारदात के वक़्त आरोपी जिस बाइक से थे, वो आरोपी कुणाल पांडेय की थी. बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने वारदात के बाद नंबर प्लेट लगा ली. खबर के मुताबिक, कुणाल के पास बीटेक की डिग्री है. दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. उसकी सास पार्षद हैं. खुद कुणाल भी निगम पार्षद पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।
दूसरे आरोपी अभिषेक चौहान उर्फ़ आनंद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पहले से दर्ज है. उसके पिता साड़ी की छपाई का काम करते हैं.
तीसरा आरोपी सक्षम पटेल कौड़िया अस्पताल में कंपाउंडर था. उसके परिवार के लोग फल की दुकान लगाते हैं. कहा जा रहा है कि सक्षम के कुछ राजनीतिक लोगों से अच्छे संबंध थे. फिलवक्त, पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पूछताछ में मामले से जुड़ी कई और बातें सामने आ सकती हैं।


