3 लाख की हेरोइन के साथ रोहनियां थाना प्रभारी निरीक्षक ने अभियुक्त को धर दबोचा
कुल 27 अदद पुडिया अवैध हेरोइन (मुल्य करीब 3 लाख रु०) के साथ अभियुक्त शीतला प्रसाद दुबे को थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया: जयचन्द
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी:जयचन्द
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के द्वारा अपराधों के रोकथाम के मद्देनजर मादक पदार्थ के तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना रोहनिया की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर-ए-खास की सूचना पर अभियुक्त शीतला प्रसाद दूबे पुत्र स्व० पारसनाथ दूबे निवसी ग्राम जाफराबाद थाना रोहनिया वाराणसी को दिनांक-28.08.2025 को समय करीब 11.30 बजे मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से कुल 27 अदद पुड़िया (10 ग्राम) हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया ।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी पर मु०अ०सं० 0244/2025 धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजू सिंह ने जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुये अभियुक्त शीतला प्रसाद दूबे पुत्र स्व० पारसनाथ दूबे निवसी ग्राम जाफराबाद थाना रोहनिया वाराणसी, उम्र करीब 55 वर्ष को कुल 27 अदद पुड़िया (करीब 10 ग्राम) नाजायज हेरोईन (मूल्य करीब 03 लाख रुपये), 2530/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त वाहन (स्कूटी वाहन सं0 UP65AU6197) बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से, दिनांक 28.08.2025 को समय 11.30 बजे किया गया है,मु0अ0सं0 0244/2025 धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी में दर्ज कर विधिक कार्यवाही व अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक श्री राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ने किया था साथ मे थाने की टीम में शामिल थे ,उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत चौकी प्रभारी मोहनसराय थाना रोहनिया ,उ0नि0 भरत कुमार चौधरी थाना रोहनिया , उ0नि0 मोहम्मद परवेज थाना रोहनिया ,हे0का0 कमल सिंह थाना रोहनिया ,हे0का0 देवमणि त्रिपाठी थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।


