Varanasi: बिजलिकर्मियो ने बिजली के निजीकरण के विरुद्ध आज 274वें दिन भी समस्त कार्यालयों पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
संघर्ष समिति पुर्वांचल कमेटी ने बिना ऊभोक्ताओ से सहमति लिए पोस्टपेड संयोजन को प्रीपेड में बदलने किया विरोध और कहा कि जनता के अधिकारों के साथ नही होने देंगे खेलवाड़,संघर्ष समिति करेगा जबरदस्त प्रदर्शन-संघर्ष समिति
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
संघर्ष समिति पुर्वांचल कमेटी का प्रतिनिधिमंडल उपभोक्ताओं के हितों के लिए जल्द प्रबन्ध निदेशक से मिलेगा , यदि उपभोक्ताओं के प्रीपेड कनेक्सन पोस्टपेड में नही बदले तो माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
वाराणासी-28अगस्त। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले आज 274वें दिन भी बनारस के बिजलिकर्मियो ने बिजली के निजीकरण और बेतहाशा बिजली दरो में बढ़ोतरी का किया जोरदार विरोध, साथ ही उपभोक्ताओं के बिना सहमति उनके पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड में बदलने को नियम विरुद्ध बताते हुए किया विरोध।
वक्ताओ ने बताया कि आज बिजलिकर्मियो ने जहाँ एक ओर बिजली के निजीकरण का विरोध किया वही दूसरी ओर उपभोक्ता देवो भव: कहे जाने वाली आमजनता के अधिकारों का हनन करते हुए पुर्वांचल डिस्कॉम द्वारा 2लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहाँ जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर उनको पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल दिया जबकि जब उपभोक्ता कनेक्शन लेने हेतु झटपट पोर्टल या निवेशमित्र पोर्टल पर अवेदम करता है तो उसके पास ये अधिकार होता है कि वो पोस्टपेड कनेक्शन हेतु आवेदन करें या प्रीपेड कनेक्शन आवेदन करें किन्तु हद तो तब हो जाती है जब पोस्टपेड कनेक्शन लेने वाले 2लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं के कनेक्शन जबरन प्रीपेड में बदल दिए गये जबकि उपभोक्ताओ से सहमति भी नही ली गयी जो उपभोक्ताओं के अधिकारों का घोर हनन है जिसका यह संघर्ष समिति निंदा करते हुए पुरजोर विरोध करती है।
वक्ताओ ने बताया कि संघर्ष समिति पुर्वांचल कमेटी जल्द ही इसको लेकर प्रबन्ध निदेशक पुर्वांचल को पत्र लिखेगी और उनसे मुलाकात कर तत्काल बिना सहमति पोस्टपेड से प्रीपेड किये गए कनेक्शनों को पोस्टपेड में बदलने का आग्रह करेगी अन्यथा बिजली के निजीकरण के साथ ही उपभोक्ताओं के साथ किये गए नियमविरुद्ध आदेश को लेकर भी विरोध करेगी।
वक्ताओ ने कहा कि वर्तमान में भीषण आपदा जो बाढ़ के रूप में आई है उसको लेकर उपभोक्ताओं की सेवा हेतु संघर्ष समिति ने अपने आंदोलनों में ढील दी है किंतु यह आपदा के समाप्त होते ही संघर्ष समिति पुर्वांचल कमेटी अपना आंदोलन तेज करेगी और यदि पूर्वान्चल विधुत निगम के निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त न हुआ तो बनारस में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दौरान कभी भी संघर्ष समिति पुर्वांचल कमेटी उनसे मिलकर विभिन्न समस्याओं जैसे पुर्वांचल विधुत निगम का निजीकरण, उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करने सहित बिजलिकर्मियो के बिना संसाधन उपलब्ध कराये फेसिअल अटेंडेन्स के नाम पर वेतन काटने आदि को लेकर ज्ञापन देगी।
वक्ताओ ने बताया कि निजीकरण के लिए लालायित प्रबंधन के आला अधिकारी कितनी बेशर्मी पर उतर आए हैं इसका सबूत है कि सोसाइटी एक्ट में रजिस्टर्ड निजी संस्था देश भर के विद्युत वितरण निगमों से उगाही कर रही है। इन सब के बावजूद शासन और सरकार चुप है।
सभा को सर्वश्री ई0 राजेन्द्र सिंह, ई0 एस0के0 सिंह,अंकुर पाण्डेय,रामाशीष कुमार,आजाद बाबू,आशुतोष राय,नागेंद्र कुमार,छोटेलाल,दिनेश सिंह,कृष्णा सिंह,बंशीलाल, सरोज भूषण,योगेंद्र कुमार,सुशांत गौतम,विशाल कुमार, आदि ने संबोधित किया।
https://youtube.com/shorts/hFptIQ0oRc8?si=G1TD-qhdMK2jmLLY


