Varanasi: बरेका गुमटी मार्केट की 16 दुकानों में चोरी का खुलासा, शातिर बल्लू गिरफ्तार, 5330 रुपये बरामद

वाराणसी के BLW गुमटी मार्केट में 16 दुकानों में हुई चोरी का मंडुवाडीह पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी आशीष उर्फ बल्लू के पास से 5330 रुपये और चोरी का सामान बरामद।

Varanasi: बरेका गुमटी मार्केट की 16 दुकानों में चोरी का खुलासा, शातिर बल्लू गिरफ्तार, 5330 रुपये बरामद

INDIA NEWS REOORT

वाराणसी। BLW बरेका परिसर स्थित गुमटी (गोमती) मार्केट में 16 दुकानों में हुई बड़ी चोरी की वारदात का मंडुवाडीह पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन और एसीपी रोहनिया के पर्यवेक्षण में पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पटेल उर्फ बल्लू (26), निवासी जलालीपट्टी, थाना मंडुवाडीह के रूप में हुई है। उसे बीती रात नाथूपुर गेट के पास से पकड़ा गया।

टीन शेड उखाड़कर की थी चोरी, CCTV पर डाला था कपड़ा

परमहंसर कॉलोनी, कंदवा निवासी रमेश सिंह ने 14 सितंबर को मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी थी। बताया कि सोमवार रात चोरों ने मार्केट की करीब 16 दुकानों के टीन शेड उखाड़कर और ताले तोड़कर स्पोर्ट्स, फुटवियर और जनरल स्टोर्स को निशाना बनाया था। शातिर चोरों ने पकड़े जाने से बचने के लिए वारदात से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़ों और पेपर ग्लास से ढक दिया था।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थानाध्यक्ष और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को ट्रेस किया।

क्या बरामद हुआ

पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से 5,330 रुपये नकद, एक सफेद झोले में 8 पैकेट बैलून, 10 लोवर, लकमी और जय ब्रांड की क्रीम की दो भरी डिब्बियां और अलग-अलग आकार के 4 लाइट गिफ्ट आइटम बरामद हुए हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।