Nepal Helicopter Collision: सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, विदेशी नागरिक की मौत - एक घायल
Nepal के Solukhumbu में Fishtail और Dynasty Air के हेलिकॉप्टरों की टक्कर, फेरीचे हेलिपैड पर पंखे टकराए, एक विदेशी नागरिक की मौत, एक घायल।
प्रज्ञा मिश्रा ।
काठमांडू, 3 नवंबर 2026: पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा हवाई हादसा हो गया है। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई, जिसमें एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है।
ये हादसा फिस्टेल एयर (Fishtail Air) और डायनेस्टी एयर (Dynasty Air) के दो हेलिकॉप्टरों के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे (Rotor Blades) आपस में टकरा गए।
विदेशी नागरिक की मौत, एक घायल
इस भयानक टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए माउंटेन हेलिकॉप्टर के जरिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को लुक्ला पहुंचाया गया है।
जांच में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों एजेंसियां हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटा रही हैं। शुरुआती जांच में इसे लैंडिंग के दौरान हुई तकनीकी चूक माना जा रहा है।
सोलुखुम्बु इलाका एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक का मुख्य रास्ता है, जहां हेलिकॉप्टरों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है।


