वाराणसी में गुरुवार की रात्रि बेखौफ बदमाशों ने जलालीपट्टी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की हत्या

वाराणसी गुरुवार की रात्रि मंडुआडीह थाने के हिस्ट्रीशीटर सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी ,हत्या में 5 नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा रात्रि में ही डीसीपी ,एडीसीपी, एसीपी, फोरेंसिक, स्वाट टीम के साथ मंडुआडीह, लोहता,रोहनियां के थाना प्रभारी मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे व जांज में जुट गये:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी  में गुरुवार की रात्रि बेखौफ बदमाशों ने जलालीपट्टी क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की हत्या
मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

जयचन्द/INDIA NEWS REPORT

वाराणसी जलालीपट्टी में युवक की गोली मारकर हत्या गुरुवार की रात्रि जलालीपट्टी निवासी सोनू यादव 28 वर्ष की जो कि मंडुआडीह थाने हिस्ट्रीशीटर था लेकिन कुछ वर्षों से अपराध से नाता तोड़ चुका था कि 5 अज्ञात बदमाशों ने घर से लगभग 300 मीटर दूर दौड़ाकर गोली मारकर हत्या कर दी सोनू भागने की कोशिश में एक संकरी गली में घुसा गली के बाहर ही बदमाशो ने गोलियां चलानी सुरु कर दी थी जिसमे 3 गोली सोनू को नही लगी व दो गोली में से एक सोनू के सर पर लगी सूचना पाकर डीसीपी,एडीसीपी, एसीपी रोहनियां मौके पर तत्काल पहुंचे और सोनू को ट्रामा सेंटर भेजवाया जहाँ सोनू को मृत घोषित कर दिया गया।

सोनू का एक छोटा भाई और एक बहन भी है सोनू के एक 6 माह की बच्ची है।

पुरानी रंजिश हो सकती है हत्या का कारण: सन 2014 में सोनू के पिता रामाशीष की भी हत्या क्रिकेट मैच के विवाद में लाठी डंडे से कुछ लोगो ने की थी साथ ही कुछ माह पूर्व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कुछ अन्य लोगो ने सोनू यादव के भाई की पिटाई कर दी थी लेकिन मामला सुलह समझौते में सिमट गया था।

 मौके पर फोरेंसिक टीम ,स्वाट टीम भी पहुंच कर जांच में जुटी। स्थानीय लोगो के अनुसार अपराधी बुलेट और पल्सर से आये थे सोनू के गली में घुसते ही 3 गोलियां चलाई जिसमे सोनू यादव बच गया आगे गली में पकड़कर सोनू को बदमाशो ने सर में दो गोली मारी घटना स्थल पर पहुंचे बरेका चौकी इंचार्ज सुरेंद्र शुक्ला ने तत्काल सोनू को ट्रामा सेंटर भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया ।

 सूचना पाकर सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे व घटना स्थल का जायजा लिया और आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के साथ ही बाइक से बदमाशो के भागने के सभी मार्ग को देखा।

मंडुआडीह के साथ ही लोहता थाना प्रभारी प्रवीण राय व रोहनियां प्रभारी योगेंद सिंह भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे रहे।

सोनू यादव के भाई राकेश की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।