वाराणसी:थाना मंडुआडीह को मिली सफलता चोरी की टोटो,2 मोबाइल व 1 लैपटॉप के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी के मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा चोरी के एक अदद टोटो, 2 अदद मोबाइल, 1 अदद लैपटाप के साथ कुल 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई,गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज है सिगरा थाने में मुकदमा:जगदीश शुक्ला
INDIA NEWS REPORT
जगदीश शुक्ला
वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो पर लगाम कसने की कार्यवाही नकबजनी, चोरी,लूट आदि घटना के अनावरण ,वांछितों की गिरफ्तारी आदि अभियान में डीसीपी वरुणा जोन के पर्यवेक्षण व रोहनियां एसीपी के नेतृत्व में थाना मंडुआडीह को रात्रि गश्त के दौरान सफलता प्राप्त हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह भरत उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 19/20 जुलाई रात्रि लगभग 2 बजे बीएलडब्लू अंडरपास के नीचे कुछ संदिग्ध लोग खड़े है ऐसा मुखबिर ए खास ने सूचना दी मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए थाने की टीम के साथ स्थान पर पहुंचने पर सभी घबरा गये मौके पर कड़ाई से पूछने पर अभियुक्त 1-रोहित बिंद, पुत्र लल्लू बिंद निवासी हालपता किराये का मकान (पंकज बिंद गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास) मूल निवासी बाबू सराय मार्किट गुड़िया गांव मिर्जामुराद, उम्र 20 वर्ष, 2-सूरज कुमार प्रजापति पुत्र स्व० रामचन्द्र प्रजापति निवासी हालपता शिवपुरवा (राजेन्द्र बिन्द के मकान मे) पानी की टंकी के पास थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष,3-आकाश कुमार बिन्द पुत्र राजनाथ बिन्द निवासी म0न0 डी0 59/261-6-B-1 शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी,4-दीपक बिन्द पुत्र मंगरु बिन्द निवासी गणेश बाग नर्सरी के पास शिवपुरवा छित्तुपुर थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी,को चोरी के एक अदद टोटो, 2 अदद मोबाइल, 1 अदद लैपटाप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरादमगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह में मु.अ.स. 138/24 धारा 2 (30), 317(2),317 (5) भा०न्या०सं० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो ने बताया कि ये टोटो हमने परसो रात मे अमूल डेयरी शिवपुरवा के पास से चुराई थी और हमारे पास पहले की चोरी का लैपटाप और 2 चोरी के मोबाइल हैं, जिसे हम आज दिन मे बेचने की फिराक में थे लेकिन बेच नही पाये तो हम लोग इसी टोटो मे घूमते फिरते यहां एकान्त मे आ गये थे। आप लोगो को देखा तो डर के मारे भागने लगे कि आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।
बरामदगी का विवरण- इन सभी के पास से एक अदद नीले रंग की नई टोटो, 02 अदद मोबाइल फोन (एपल आईफोन रंग नीला दूसरा मोबाइल Realme कम्पनी का रंग नीला), एक अदद लैपटाप एचपी Probbook बरामद किया गया है।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सिगरा वाराणसी कमिश्नरेट ,काशी जोन में मु.अ.स.- 193/2024 धारा 303(2) भा0न्या०सं० थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी,में पंजीकृत है ।
मु.अ.स.- 138/24 धारा 2 (30), 317(2), 317 (5) भा० न्या०सं० थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी में अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गतविधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक मंडुआडीह भरत उपाध्याय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, उपनिरीक्षक सत्यम तिवारी थाना मंडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, उपनिरीक्षक पवन कुमार थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी , हे0का0 वासुदेव यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 केशव प्रसाद थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, का0 राम कुमार थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, का0 विकास थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।


