मेलबर्न एयरपोर्ट पर ‘गजरा’ ले जाना पड़ा महंगा, मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को 1.14 लाख रुपये का जुर्माना

मेलबर्न एयरपोर्ट पर ‘गजरा’ ले जाना पड़ा महंगा, मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को 1.14 लाख रुपये का जुर्माना

मलयालम फिल्म अभिनेत्री नव्या नायर को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 सेंटीमीटर चमेली के गजरे के लिए भारी जुर्माना भरना पड़ा। नव्या विक्टोरिया मलयाली एसोसिएशन के ओणम समारोह में भाग लेने मेलबर्न पहुंची थीं। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को उनके हैंडबैग में चमेली का गजरा मिला। ऑस्ट्रेलिया के कड़े बायो-सिक्योरिटी नियमों के तहत ताजे फूल ले जाना सख्त वर्जित है, जिससे देश की कृषि और प्राकृतिक संपदा को खतरा हो सकता है। नियमों का उल्लंघन करने पर नव्या पर लगभग 1.14 लाख रुपये (1,980 ऑस्ट्रेलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। एक्ट्रेस ने भी अपनी गलती को स्वीकारते हुए कहा कि अनजाने में उल्लंघन हुआ, लेकिन गलती तो गलती है।